इन राशि वालों को चांदी पहनाती है काफी नुकसान, कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें

punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 06:19 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय संस्कृति में  चांदी को चंद्रमा और शुक्र ग्रहों का प्रतीक माना गया है। हालांकि बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि चांदी हर किसी के लिए शुभ नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि वालों को चांदी पहनने से बचना चाहिए।  गलत धातु पहनने से ऊर्जा असंतुलन, आर्थिक रुकावटें और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। चलिए जनते हैं कौन-सी राशियों के जातकों को चांदी नहीं पहननी चाहिए


सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, और चांदी चंद्रमा का प्रतीक मानी जाती है। सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा एक-दूसरे के विपरीत मानी जाती है। इससे आत्मविश्वास में गिरावट होती है, मानसिक अस्थिरता, धन संबंधी रुकावटें और स्वास्थ्य की कमजोरी आती है। सिंह राशि वालों के लिए सोना या तांबा  पहनना अधिक शुभ माना जाता है।


मेष राशि (Aries)

मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। चांदी चंद्रमा से संबंधित धातु है और मंगल–चंद्रमा का मेल सामान्यतः अनुकूल नहीं माना जाता। इन जातकों वालों में चांदी पहनने से गुस्सा बढ़ सकता है, दुर्घटना का डर रहता है ,आर्थिक हानि होती है और पाचन संबंधित दिक्कतें आती हैं। मेष राशि वालों के लिए तांबा या सोना बेहतर रहता है।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस राशि का स्वामी भी मंगल है, और मंगल तथा चंद्रमा का संयोजन कमजोर परिणाम देता है। चांदी पहनने से धन की बचत नहीं होती, स्वास्थ्य कमजोर रहती है, भावनात्मक अस्थिरता रहती है और तनाव की संभावना बनी रहती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए पीला धातु या तांबा अच्छा होता है।


धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि गुरु की राशि है। गुरु ग्रह के साथ चांदी की ऊर्जा मेल नहीं खाती। इस राशि वालों को चांदी पहनने से नौकरी/व्यापार में रुकावट होती है, किस्मत का साथ कम तहलता है हेल्थ इश्यू, विशेषकर लीवर की समस्या बनी रहती है। धनु राशि वाले सोना, पीतल पहन सकते हैं।


नोट : ये सभी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। यदि स्वास्थ्य या आर्थिक समस्या है, तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static