गरीबी में बीता पॉप स्टार Rihanna का बचपन, नहीं थे स्कूल पहनने के लिए जूते
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:47 PM (IST)
नारी डेस्क: रिहाना जो आज हॉलीवुड की पॉप स्टार है, के पास ना तो पैसे की कमी हैं और ना ही शोहरत की लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रिहाना के पास स्कूल में पहनने के लिए जूते तक नहीं होते थे। जीवन का एक ऐसा सबक, जिसको रिहाना ने अपने जूतों से समझा और उस सीख को लेकर ही वो आगे बढ़ी, शायद आप उस किस्से के बारे में ना जानते हो चलिए बताते हैं रिहाना के बचपन का वो किस्सा...
बारबाडोस में रिहाना का बचपन गरीबी में बीता, जब वो स्कूल जाती थी तो पैरों में फटे जूते होते थे, एक दिन उनके फटे जूते देख उनकी टीचर मिस रोबर्ट्स ने उनके लिए चुपचाप जूते खरीदे और उन्हें दे दिए। उस समय जूते पहनकर रिहाना खूब रोईं।

दयालुता का ये छोटा सा उदाहरण, दशकों तक रिहाना को याद रहा। बहुत सालों बाद जब वो ग्लोबल सुपरस्टार बन गई तब भी रिहाना को यह किस्सा याद रहा और उन्हें पता चला कि उनकी टीचर अब रिटायर्ड हो गई थी और उस समय पैसों की तंगी से भी जूझ रही थी।
बिना किसी हिचकिचाहट के रिहाना ने अपनी टीचर को घर खरीदकर दिया और हर महीने उन्हें लगातार फाइनेंशियल सपोर्ट भी दी। मिस रोबर्ट्स जिन्होंने कभी भी, किसी से भी उस जूतों का जिक्र नहीं किया था बस उन्होंने उस समय देखा था कि एक बच्चे को उसकी जरूरत थी।

जूतों की एक जोड़ी, उनके द्वारा किया गया दयालुता भरा ये काम रिहाना की जिंदगी का आभार, एक शुक्रिया बन गया। जीवन के इस चक्र में आपका किया एक नेकी भरा काम आपको किस रूप में वापिस मिलेंगा ये कोई नहीं जानता लेकिन ये उदाहरण हमेशा याद रखिए। एक जोड़ी जूते, एक घर और एक टीचर जिसने बहुत कुछ बदल दिया।

