कांपती और करहाती दर्द में सिंगर, बीमारी से हुआ बुरा हाल, वायरल वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 03:07 PM (IST)

नारी डेस्क:  फेमस हॉलीवुड सिंगर सेलीन डियोन बीते कई सालों से सिंगिंग की दुनिया से दूर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखकर उनके लाखों फैंस चिंतित हो गए हैं। इस वीडियो में सेलीन को कांपते, दर्द से कराहते और संघर्ष करते हुए दिखाया गया है।

वायरल वीडियो का सच

यह वीडियो 2024 में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म “Am: Celine Dion” से लिया गया है। फिल्म रिलीज के दौरान यह वीडियो वायरल हुआ था और अब फिर से ऑनलाइन चर्चा में है। वीडियो में उनका हाल देखकर फैंस ने उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता जताई। कई लोगों ने अपील की कि इसे संवेदनशीलता और सही संदर्भ के साथ देखा जाए।

बीमारी का सच

सेलीन डियोन को स्टिफ पर्सन सिंड्रोम (SPS) नामक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है। इसके कारण

मांसपेशियों में अकड़न

अचानक तेज़ दर्द भरे स्पाज्म

साधारण हिलना-डुलना मुश्किल होना

कभी-कभी असक्षम होने की स्थिति

विशेषज्ञों का मानना है कि SPS एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम खुद के नर्वस सिस्टम पर हमला करता है। तनाव, तेज आवाज या अचानक हलचल से इसके लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

सेलीन का संघर्ष

सेलीन के लिए गायन की मांसपेशियों को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो गया है। 2024 में उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके टूर के दौरान आवाज में छोटे-छोटे बदलाव और संघर्ष उनके लिए इमोशनल रूप से बहुत कठिन था। कई बार उन्हें प्रदर्शन के दौरान अपने कंडक्टर से गाने की कुंजी नीचे करने के लिए कहना पड़ता था।

उन्होंने कहा, "शुरुआत में यह बस थोड़ा अजीब-सा लग रहा था, जैसे हल्का-सा स्पाज्म। मेरी आवाज संघर्ष कर रही थी, मुझे थोड़ा ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा था।"

फैंस की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल और चिंतित हो गए। कई लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की, जबकि कुछ ने कहा कि इस तरह के निजी पल को पब्लिक नहीं किया जाना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, "किसी के निजी और कमजोर पल को इस तरह क्यों पब्लिश किया जा रहा है… यह उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है।" वहीं, कई फैंस ने कहा कि इससे इस दुर्लभ बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और उन्होंने सेलीन के साहस की सराहना की। सेलीन डियोन का यह संघर्ष हमें याद दिलाता है कि बीमारी किसी को भी प्रभावित कर सकती है, चाहे वह कितनी भी प्रसिद्ध या ताकतवर क्यों न हो। उनकी ईमानदारी और हिम्मत उनके फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static