करवा चौथ पर चूड़ियों का जादू, इस तरह अपने लुक को बनाए खास!

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 02:12 PM (IST)

नारी डेस्क: करवा चौथ, भारतीय त्योहारों में से एक ऐसा अवसर है जब सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति के प्रति प्यार और समर्पण को दर्शाने के लिए 16 श्रृंगार करती हैं। इनमें से सबसे प्रमुख होता है हाथों में चूड़ियों का सजना। चूड़ियां न केवल एक सुहागिन के सौंदर्य को बढ़ाती हैं, बल्कि यह उनके एथनिक लुक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी होती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी साड़ी या अन्य एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइलिश चूड़ियों का सही चुनाव कर सकती हैं। आइए, जानते हैं कैसे आप इस करवा चौथ पर अपनी चूड़ियों के जरिए अपना लुक और भी खास बना सकती हैं।

मल्टी कलर चूड़ियां

मल्टी कलर चूड़ियां आप किसी भी साड़ी पर मैच कर सकते हैं। हर रंग की साड़ी पर इस तरह की चूड़ियां खूबसूरत लुक देतीं हैं। करवा चौथ पर रंग बिरंगी चूड़ियां आपके लुक को अधिक अट्रैक्टिव बना देंगी। वैसे तो बाजार में रंग बिरंगी चूड़ियों का सेट बना बनाया भी मिल जाता है। आप चाहें तो अपने पसंदीदा रंगों को मिलाकर भी चूड़ियों का सेट बनवा सकती है।

PunjabKesari

स्टोन वर्क चूड़ियां

अगर आप करवा चौथ लुक को रिच बनाना चाहती हैं तो खूबसूरत स्टोन वर्क की चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर आप इस तरह की चूड़ियों का चुनाव कर रही हैं तो इसके साथ सिल्क साड़ी कैरी करें, ये बहुत खूबसूरत लगेगी।

गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल बैंगल्स

गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल बैंगल्स भी देखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं. अगर आप करवाचौथ पर साड़ी की जगह सूट या गाउन वगैरह पहन रही हैं तो आप सिंगल लाइन गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल बैंगल्स पहन सकती हैं. ये हल्के होने के साथ ब्रेसलेट की तरह लुक देते है।

PunjabKesari

वेलवेट चूड़ियां

वेलवेट चूड़ियां आपके लाइट लुक को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आपने लाइट साड़ी पहनी है तो हैवी ईयरिंग्स के साथ वेलवेट चूड़ियां पहनें। यह हाथों में देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसी के साथ आप चाहें तो आगे और पीछे कंगन पहन सकती हैं। बता दें कि इन दिनों वेलवेट चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। करवा चौथ पर आप भी इन वेलवेट चूड़ियों को पहन सकती हैं।

थ्रेड वर्क चूड़ी

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए थ्रेड वर्क चूड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें आपको बैंगल्स पर गोटा वर्क मिलेगा। साथ में पहनने के लिए आपको कलर भी अलग-अलग मिलेंगे। इससे आपके हाथों में ये चूड़ियां अच्छी लगेंगी। इसे आप हर आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इस बार हाथों में पहनें ये चूड़ियां। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे आपका करवा चौथ लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर लगेंगी।

PunjabKesari

करवा चौथ पर चूड़ियों का चयन न केवल आपके लुक को बढ़ाता है, बल्कि यह आपके प्यार और समर्पण का भी प्रतीक है। उपरोक्त टिप्स को ध्यान में रखते हुए, आप अपनी चूड़ियों के जरिए इस खास दिन को और भी विशेष बना सकती हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static