गणेश उत्सव पर एक्ट्रेसेस के ये लुक करें कॉपी, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव अंदाज
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 04:21 PM (IST)
नारी डेस्क: गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुट जाता है। गणेश उत्सव के मौके पर पूजा-पाठ के साथ-साथ फेस्टिव फैशन का भी अपना अलग क्रेज देखने को मिलता है। अगर आप भी इस गणेश उत्सव पर कुछ ट्रेडिशनल और खूबसूरत पहनना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। साड़ी से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक, इन लुक्स में हर चीज को बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया गया है।
जान्हवी कपूर का लाल साड़ी वाला लुक
जान्हवी कपूर का लाल साड़ी वाला फेस्टिव लुक गणेश उत्सव के लिए एकदम परफेक्ट है। उनकी साड़ी पर गोल्डन जरी का टेंपल डिजाइन वाला बॉर्डर है। पूरी साड़ी पर फ्लोरल और लीफ मोटिफ के साथ क्लाइंब डिटेलिंग देखने को मिलती है। एक्ट्रेस ने इसके साथ महाराष्ट्रीयन स्टाइल की नथ पहनी है। डबल लेयर पोल्की झुमके, जड़ाऊ कंगन और रिंग्स ने उनके पूरे लुक को और रॉयल बना दिया है। अगर आप गणपति उत्सव में ट्रेडिशनल और थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं, तो जान्हवी का यह अंदाज कॉपी कर सकती हैं।

पीली साड़ी में भी दिखा जान्हवी का एलिगेंट अंदाज
जान्हवी कपूर का एक और फेस्टिव लुक काफी खूबसूरत है। इस लुक में उन्होंने शाइनी यलो साड़ी पहनी है, जो उन्हें बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक दे रही है। उन्होंने एक्सेसरीज को काफी मिनिमल रखा है। स्टोन ईयररिंग्स, माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में लगा गजरा उनके लुक को खूबसूरत फिनिश दे रहा है। सिंपल और सोबर फेस्टिव लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह स्टाइल अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
श्रद्धा कपूर का ट्रेडिशनल लुक
श्रद्धा कपूर का लाल और हरे रंग की हैंडलूम साड़ी वाला लुक भी गणेश उत्सव के लिए शानदार है। लाल और हरे रंग का यह कॉम्बिनेशन पूरी तरह ट्रेडिशनल और क्लासी नजर आता है। श्रद्धा ने साड़ी के साथ पोल्की डिजाइन वाले जड़ाऊ झुमके, कंगन और रिंग्स पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने महाराष्ट्रीयन स्टाइल की पारंपरिक नथ भी कैरी की है। माथे पर लगी अर्धचंद्र बिंदी ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया है।

ये भी पढ़ें: मां श्वेता बच्चन की 11 साल पुरानी ड्रेस में नव्या नंदा ने लूटी महफिल, गोल्डन लुक ने खींचा सबका ध्यान
पेस्टल पसंद है तो शरवरी वाघ से लें आइडिया
अगर आपको बहुत ज्यादा चटक रंग पसंद नहीं हैं और आप पेस्टल टोन में फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो शरवरी वाघ का यह अंदाज आपके काम आ सकता है। उनकी साड़ी के निचले हिस्से में स्ट्राइप्स डिटेलिंग है। इसमें सिल्वर गोटा पट्टी वर्क के साथ गोल्डन लेस का इस्तेमाल किया गया है। साड़ी के ऊपरी हिस्से को गोल्डन टोन दिया गया है। पूरा लुक काफी सॉफ्ट, एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आता है।
भूमि पेडनेकर का गुजराती स्टाइल लुक
भूमि पेडनेकर का यह साड़ी लुक भी गणेश उत्सव के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है। उन्होंने टरक्वायज ब्लू और यलो कलर के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली हैंडलूम साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने साड़ी को गुजराती स्टाइल में सीधे पल्लू के साथ ड्रेप किया है और इसे कमरबंध की मदद से सेट किया है। अर्धचंद्र बिंदी, चोकर और ईयररिंग्स के साथ उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ काफी स्टाइलिश भी लग रहा है।

कुशा कपिला का सिंपल और सोबर लुक
कुशा कपिला ने गणेश उत्सव के लिए ब्लू कलर की साड़ी को चुना। साड़ी के बॉर्डर और ब्लाउज पर सिल्वर कलर की बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो पूरे लुक को खूबसूरत बना रही है। उन्होंने मेकअप को नेचुरल रखा और माथे पर बिंदी लगाई। फ्रिंज डिटेलिंग वाले पोल्की झुमकों के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। अगर आप फेस्टिव मौके पर ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं, तो कुशा का यह स्टाइल आसानी से कॉपी किया जा सकता है। गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने का प्लान है तो इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से आप अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप के लिए आसानी से आइडिया ले सकती हैं। खास बात यह है कि इनमें ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न और मिनिमल तक हर तरह का स्टाइल देखने को मिल रहा है।

