डीकॉन पोशाक के साथ पहनें ये 3 बैक चेन, मिलेगा खूबसूरत और आकर्षक लुक

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 06:34 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल खुली पीठ वाली मखमली बॉडीकॉन पोशाक महिलाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है। खासतौर पर शाम की पार्टियों, कॉकटेल समारोह और किसी खास अवसर के लिए इस तरह की पोशाक खूब पहनी जाती है। अगर आप भी अपनी पोशाक में थोड़ा और आकर्षण जोड़ना चाहती हैं, तो इसके साथ खूबसूरत बैक चेन पहन सकती हैं। यह आभूषण खुली पीठ की खूबसूरती को उभारने के साथ-साथ पूरे पहनावे को एक शानदार अंदाज भी देता है। मखमली कपड़े की खासियत ही उसका शाही और आकर्षक रूप है। ऐसे में अगर इसके साथ सही डिजाइन का पीठ का हार या चेन चुना जाए, तो आपका पूरा रूप और भी निखर सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन खूबसूरत चेन के बारे में, जिन्हें आप अपनी पोशाक के साथ आजमा सकती हैं।

मोती और फूलों वाली बैक चेन

अगर आपकी पोशाक की पीठ खुली हुई है, तो मोती और फूलों की डिजाइन वाली लंबी चेन बेहद खूबसूरत लग सकती है। इसमें छोटे-छोटे मोतियों के साथ फूलों जैसी सजावट होती है, जो पीठ पर एक नाजुक और शाही अंदाज देती है। इस तरह की चेन को आप काले, गहरे नीले, शराबी रंग या किसी भी गहरे रंग की मखमली पोशाक के साथ पहन सकती हैं। अगर पोशाक का रंग और डिजाइन सादा है, तो यह चेन आपके पूरे पहनावे का खास आकर्षण बन सकती है।

PunjabKesari

दोहरी मोती वाली बैक चेन

अगर आपको थोड़ा भव्य और आकर्षक रूप पसंद है, तो दोहरी मोती वाली बैक चेन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें दो परतों में मोतियों की सजावट होती है, जो खुली पीठ को बेहद खूबसूरती से उभारती है। इसे आप मखमली बॉडीकॉन पोशाक या गहरी पीठ वाली लंबी पोशाक के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की चेन के साथ बालों का जुड़ा, ऊंची पोनीटेल या हल्का बिखरा हुआ जुड़ा बनाना अच्छा रहेगा, ताकि पीठ पर सजी चेन साफ नजर आए।

PunjabKesari

क्रिस्टल और मोती वाली वी आकार की बैक चेन

अगर आपको मोतियों के साथ चमकदार सजावट भी पसंद है, तो क्रिस्टल और मोतियों वाली वी आकार की बैक चेन पहन सकती हैं। इसका आकार पीठ की बनावट के साथ खूबसूरती से उभरता है और खुली पीठ वाली पोशाक को आकर्षक रूप देता है। इसे खासतौर पर काले, मरून, पन्ना हरे या गहरे नीले रंग की मखमली पोशाक के साथ पहना जा सकता है। क्रिस्टल की चमक और मखमली कपड़े का मेल शाम की पार्टी के लिए काफी खूबसूरत दिखाई दे सकता है।

PunjabKesari

बैक चेन पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

बैक चेन तभी सबसे अच्छी लगेगी, जब उसका डिजाइन आपकी पोशाक के साथ संतुलित हो। अगर पोशाक पर पहले से ही भारी कढ़ाई या चमकदार सजावट है, तो बहुत ज्यादा लटकने वाली चेन पहनने से बचें। वहीं, सादी मखमली पोशाक के साथ थोड़ी आकर्षक चेन पूरे पहनावे को खास बना सकती है। बालों की सज्जा भी बैक चेन के रूप को काफी प्रभावित करती है। बालों को ऊपर बांधने, जुड़ा बनाने या एक तरफ रखने से पीठ पर सजी चेन आसानी से नजर आती है। साथ ही, चेन की लंबाई ऐसी चुनें जो आपकी पोशाक की पीठ की कटिंग के अनुरूप हो।

PunjabKesari

नोट : तो अगली बार जब आप किसी पार्टी या खास समारोह के लिए खुली पीठ वाली मखमली पोशाक पहनें, तो इन तीन में से अपनी पसंद की बैक चेन जरूर आजमाएं। सही आभूषण आपके पूरे पहनावे को सलीकेदार, आकर्षक और शाही अंदाज दे सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static