बिल्लियों को मिल रही हैं यहां सरकारी नौकरी!
punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2016 - 06:22 PM (IST)
लाइफस्टाइल: एक तरफ जहां लोग नौकरी पाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं वहीं एक एेसी जगह भी है जहां बिल्लियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। जी हां, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि अब बिल्लियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। इन बिल्लियों की वजह से इंसानों को नौकरी के लाले पड़ गए हैं। आप सोच रहे होंगे कि यह नौकरी कहां दी जा रही है? आपको बता दें कि यह नौकरी भारत में नहीं बल्कि ब्रिटिश सरकार ने अपने कैबिनेट कार्यालय के लिए निकाली गई है। आइए जाने इसके पीछे की वजह...
वास्तव में ब्रिटिश सरकार चूहों से बेहद परेशान है, जिसके कारण उनको यह कदम उठाना पड़ा। कैबिनेट से चूहों को भगाने के लिए बिल्लियों की सरकारी नौकरी दी गई है। यहां की सरकार ने अब तक दो बिल्लियों को नियुक्ति किया है, जिनमें से एक का नाम इवी है और दूसरी का ऑसी है।
इनके नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कारण है। इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम ड्रवलिन शार्प के नाम पर रखा गया है। वहीं ऑसी का नाम शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर रखा गया है।

