पालतू बिल्ली के प्यार में पागल लेडी डॉक्टर ने किया सुसाइड
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 06:57 PM (IST)
नारी डेस्क: आजकल कुछ लोगों का इंसानों से ज्यादा जानवरों से ज्यादा लगाव है, कई बार यह लगाव भारी पड़ सकता है। हाल ही में हैदराबाद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 वर्षीय एक महिला ने पालतू बिल्ली के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की अष्ट भुजाओं में छिपा है ये संदेश
पुलिस ने बताया कि इस महिला ने यह अतिवादी कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके परिवार वालों ने घर में पालतू बिल्ली रखने पर आपत्ति जताई थी। अलवाल में उसने अपने घर में शुक्रवार को फांसी लगा ली। एमबीबीएस के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही यह महिला पिछले तीन महीनों से पालतू जानवर पाल रही थी।
यह भी पढ़ें: सेहत का पूरा हाल बयां कर देता है आपका Face , पहचानें इन छिपे Sign को
पुलिस के मुताबिक महिला के माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके कारण उसने यह अतिवादी कदम उठाया। इससे पहले मीरपेट में 18 मार्च को 20 वर्षीय एक विद्यार्थी ने कथित तौर पर अपनी पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी।

