सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटी ने पिता को दिया जहर, 3 साल बाद सामने आई सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:04 PM (IST)

नारी डेस्क:  पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और भरोसेमंद रिश्तों में से एक माना जाता है। एक पिता अपनी बेटी के लिए हर खुशी जुटाने की कोशिश करता है, उसे सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी देना चाहता है। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि यही रिश्ता लालच और स्वार्थ की भेंट चढ़ सकता है? सरकारी नौकरी की चाह ने एक बेटी को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसने न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को तोड़ा, बल्कि इंसानियत को भी झकझोर कर रख दिया। तीन साल बाद जब इस सच्चाई से पर्दा उठा, तो हर किसी के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया। महाराष्ट्र के Chandrapur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय इस मामले को सामान्य माना गया, लेकिन अब सामने आए तथ्यों के अनुसार, इस घटना के पीछे एक साजिश होने की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में भद्रावती क्षेत्र में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जयंत बल्लावार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई थी। उस समय मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए थे और मामला शांत हो गया था। अब जांच में सामने आया है कि उनकी बेटी आर्या और उसके करीबी साथी आशीष के बीच पहले से संबंध थे, जिनका परिवार में विरोध हो रहा था। इसी वजह से परिवार में तनाव बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें:  भारतीय डॉक्टर ने बनाया AI Tool, कुछ मिनटों में तैयार होगी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट

कैसे सामने आई सच्चाई?

कई सालों तक यह मामला छुपा रहा, लेकिन हाल ही में व्यक्तिगत विवाद के दौरान इस घटना से जुड़ी जानकारी सामने आई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।

PunjabKesari

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में कई लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह घटना दिखाती है कि पारिवारिक विवाद और गलत फैसले किस तरह गंभीर परिणाम ला सकते हैं। ऐसे मामलों में संवाद और समझदारी बेहद जरूरी होती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static