Bombay Times Fashion Week: मृणाल से लेकर शनाया ने बिखेरा जलवा, दिखाई दिलकश अदाएं

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 12:05 PM (IST)

हर साल की तरह इस साल भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का आगाज हो चुका है। 03 मई से लेकर 05 मई तक चलने वाले तीन दिन के फैशन शो में बी हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। एक से बढ़कर एक लुक में बी-टाउन हसीनाएं रैंप पर उतरती दिख रही हैं। शनाया कपूर, मृणाल ठाकुर, मलाइका अरोड़ा, अलाया एफ समेत कई सारी हसीनाओं ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में अपना जलवा दिखाया। तो चलिए डालते हैं इन सब के लुक पर एक नजर। 

सबसे पहले बात करते हैं शनाया कपूर की। उन्होंने नीता लुला की कलेक्शन के लिए रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। शनाया फैशन शो में पहले दिन सिल्वर हाई स्लिट सेक्विन गाउन वियर किया। मैचिंग हाई हील्स, डॉर्क मेकअप और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

अलाया एफ भी फैशन शो में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई। अलाया ने फैशन डिजाइनर ऋषि और विभूति की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्रिजी मैक्सी ड्रेस वियर की। कलरफुल प्रिंटेड टॉप के साथ पैंट पहनी। उनके आउटफिट में स्ट्राइप्स भी लगे थे जो एक्ट्रेस को डिफ्रेंट लुक दे रही थी। लुक को सिंपल रखते हुए कानों में ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ अलाया बेहद गॉर्जियस नजर आई। 

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा भी रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर अर्चना कोचर की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस ने सिल्वर व्हाइट कलर का लहंगा पहना। डीप क्लवीज ब्लाउड के साथ उन्होंने सितारों से जड़ा लहंगा पहना। हाथों में मैचिंग हैंडबैग बालों में पोनी बनाए माला बेहद प्यारी लगी। गले में सिंपल नेकलेस पहन एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मृणाल ठाकुर भी रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर अनु पैल्लाकुरु की कलेक्शन के लिए रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। उनके लुक की बात करें तो हैवी वर्क पिंक लहंगे के साथ मृणाल ने गले में नेकलेस वियर किया। बालों को खुला छोड़ और हाथों में चूड़ियां पहन उनका लुक भी बेहद कमाल का लगा।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मालविका राज ने ब्रांड अवीगना के लिए रैंप पर जलवा बिखेरा। उन्होंने रेड कलर का लहंगा वियर किया जिस पर हल्का फ्लोरल प्रिंट वर्क था। इसके साथ एक्ट्रेस ने केप स्टाइल दुपट्टा कैरी किया। गले में सिंपल नेकलेस वियर कर मालविका का लुक भी बेहद गॉर्जियस किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static