इन 11 एक्ट्रेस ने चुना छोटा लाइफपार्टनर और रिलेशन को बनाया सक्सेसफुल भी, लोगों ने मारे थे कई ताने

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 10:16 AM (IST)

हमारे समाज में शादी को लेकर जैसे ही बात शुरू होती है बस लोगों की डिमांड होती लड़की चाहिए सुंदर-सुशील औऱ उम्र की बात करें तो लड़के से कम जितनी हो चलेगी लेकिन उम्र में लड़के से बड़ी नहीं होनी चाहिए हालांकि अब स्टीरियोटाइप बातों को पीछे छोड़ हमारी युवा पीढ़ी आगे भी निकल रहे हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। बहुत सी हिरोइनें ऐसी हैं जिन्होंने अपने से छोटी उम्र के पार्टनर को चुना और हैप्पी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं

चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में बताते हैं जो पतियों से बड़ी है और बड़ी अच्छी तरह से अपने रिश्ते को निभाने में सक्सेस भी रहीं।


सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की जो उनसे 10 साल छोटे हैं। दोनों बड़े बखूबी तरीके से रिश्ते को निभा रहे है लेकिन  प्रियंका ने निक से शादी की तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। किसी ने मां -बेटे की जोड़ी तो किसी ने प्रियंका को आंटी कहा।

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय से साल 2007 में शादी रचाई। बता दें ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं। शादी के इतने सालों बाद भी कभी सुनने को नहीं मिला कि दोनों में किसी तरह की अनबन है।

बिपाशा बासु

बिपाशा, करन से 4 साल बड़ी हैं हालांकि इसी वजह से करन की मां इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी, मगर फिर भी करन ने बिपाशा से शादी की हालांकि करण की यह तीसरी शादी भी थी लेकिन बिपाशा ने इस रिश्ते को बखूबी आगे बढ़ाया।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर भी अपने पति मोहसिन अख्तर से 9 साल बड़ी हैं। उनकी शादी की बात सुनकर सबको अच्छी-खासी हैरानी हुई थी।

अर्चना पूरन सिंह

टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से 30 जून 1992 को शादी की। दोनों के प्यार का किस्सा भी खूब चर्चाओ में रहा। दरअसल, अर्चना के पिछले कुछ रिश्ते नाकामयाब रहे जिसकी वजह से उन्होंने रिश्तों में बिलीव करना छोड़ दिया था। बता दें कि अर्चना उम्र में परमीत से 7 साल बड़ी हैं लेकिन वो अपनी लाइफ में खुश है।

सोहा अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी। कुणाल ने भी खुद से 5 साल बड़ी एक्ट्रेस सोहा को शादी के लिए चुना। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली।

PunjabKesari

फराह खान

बॉलीवुड सितारों को अपने इशारों पर नचाने वाली कोरियोग्राफर फराह खान ने शिरीष कुंदर से शादी की। फराह पति शिरीष से 8 साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात 2004 में ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी। शिरीष ने भी प्यार की ख़ातिर उम्र के इस अंतर को दरकिनार कर दिया। दोनों के 3 बच्चे हैं।

PunjabKesari

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन अपने से 15-16 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। जी हां, इन दिनों दोनों अपने लव अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां में हैं, जिसे देखकर तो यहीं अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि यह कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा भी अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं उनके एज गैप को लेकर ट्रोलर्स इन्हे जमकर ट्रोल करते हैं।

नेहा धूपिया

नेहा पति अंगद से करीब 3 साल बड़ी हैं।

PunjabKesari

जरीना वहाब

जरीना पति आदित्य पंचोली से 6 साल बड़ी हैं। उनकी शादी को लगभग 30 साल हो गए हैं दोनों ने इस रिश्ते को बखूबी निभाया। हालांकि इस आदित्य के अफेयर्स से जुड़ी काफी खबरें भी फैली।

ऐसी ही बहुत सारी हसीनाएं हैं जो पार्टनर से बड़ी है और उन्होंने अपनी पति व फैमिली को बड़े अच्छे से संभाला।पत्नी के बड़े होने से फर्क नहीं पड़ता बस रिश्ता निभाने वाले पार्टनर के बीच आपसी अंडरस्टैंडिंग होना जरूरी है।

वहीं, लड़कों की च्वाइस की बात करें तो लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों को चुन रहे है क्योंकि उम्र से बड़ी औरतें जिम्मेदारियों को उठाने में ज्यादा सक्षम होती है, वहीं वह खुद पर निर्भर होती हैं जिसके चलते वह आर्थिक रूप से भी स्ट्रांग होती है। मैच्योर होने के चलते वह पार्टनर से ताल-मेल बना कर भी चलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static