सब्यसाची की साड़ी पहन रेड कारपेट पर उतरी Kareena, प्रियंका का आउटफिट तो दिखा बेस्ट लेकिन मेकअप बेकार!

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 03:25 PM (IST)

सऊदी अरब में हो रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के नामी स्टार्स पहुंचे लेकिन इस दौरान पटौदी खानदान के नवाब और उनकी बेगम सैफ अली खान ने अपने रॉयल लुक से लाइमलाइट लूटी। बीती शाम एक्ट्रेस करीना कपूर खान, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर जैसे नामी स्टार्स रेड कारपेट पर दिखाई दिए। चलिए आपको दिखाते है कि कौन क्या पहनकर पहुंचा और किसका स्टाइल बेस्ट लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने क्लोथिंग ब्रांड Nicolas Jebran का मस्टर्ड येलो गाउन पहना। गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग फ्लोर लेंथ जैकेट पहनी थी। खुले बाल,गले में नेकलेस और मेकअप से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। हालांकि फैंस को प्रियंका का मेकअप पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, मेकअप कितना गंदा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सैफ की बेगम व एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने डिजाइनर सब्यसाची की गोल्डन साड़ी पहनी। साड़ी के साथ बेबो ने हेवी इयररिंग्स पहने और सिंपल सा हेयर बन बनाया। वही सैफ ने ब्लैक ट्राउजर, व्हाइट शर्ट और व्हाइट ब्लेजर कैरी किया।  

फैशनिस्ता सोनम कपूर के दो लुक सामने आए। सोनम ने ऑफ-शोल्डर येलो गाउन पहना, जिसके साथ हेयर बन बनाया। दूसरा उन्होंने रेड गाउन पहना जो कि  Rami Kadi Couture से था। गाउन के उन्होंने गले में व्हाइट नेकलेस पहना। सिंपल हेयरबन और मिनिमम मेकअप से अपना लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस काजोल भी हाल में ही इस अवॉर्ड शो में पहुंची थी और वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वही शाहरुख खान ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static