Style Icons: फैशन में हर किसी को मात देती हैं ये 7 एक्ट्रेस, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 11:19 AM (IST)

फैशन की दुनिया में आए दिन की नया ट्रैंड देखने को मिलता है। बात अगर, बॉलीवुड दीवाज की करें तो  आए दिन किसी पार्टी में या किसी अवॉर्ड फंक्शन में स्पाॅट होती रहती हैं। कुछ हसिनाएं अपने बेस्ट ड्रेसिंस सेंस से दूसरी महिलाओं को इंस्पायर्ड करती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी दीवाज के बारे में बताएंगे जिनसे आप भी फैशन टिप्स ले सकते हैं।

 

सबसे पहले बात करते हैं माधुरी दीक्षित की जो 54 साल की उम्र में भी अपने अलग फैशन सेंस से यंग दीवाज को मात देती हैं। इंडो-वेस्टर्न हो, इंडियन या वेस्टर्न, माधुरी हर लुक में बेस्ट लगती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैशन से जुड़ी तस्वीरें भी आए दिन शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी फैशन चॉइस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल की सबसे अच्छी बात यह है कि वह एक वर्सटाइल ड्रेसर हैं, जो हर आउटफिट्स को बिना तामझाम के साथ कैरी करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

तारा सुतारिया को कई मौकों पर ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा चुका है, जो फैंस को खूब भाता है। उनका इंस्टाग्राम भी उनके ट्रेडिशनल लुक और आउटफिट से भरा पड़ा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

अनन्या पांडे अक्सर अपनी स्टाइलिंग की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। हालांकि वह ज्यादा बोल्ड लुक में नजर आती हैं लेकिन फैंस को उनका लुक काफी पसंद आता है। यंग लड़कियों के लिए अनन्या का फैशन काफी इंस्पायरिंग है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

लहंगा हो या साड़ी लुक, आलिया भट्ट हर आउटफिट्स में स्टनिंग लगती हैं। हाल ही में वह फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" की प्रमोशन में ज्यादातर सफेद आउटफिट्स में ही नजर आईं, जो फैंस को भी खूब पसंद आए।

PunjabKesari

काजोल का साड़ी कैरी करने का अंदाज वाकई खूबसूरत और अलग है, जिससे वो हर किसी दीवाना बना देती हैं। आप भी काजोल के फैशन को फॉलो कर खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं।

PunjabKesari

अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अच्छी तरह जानती हैं। यही एक कारण भी है कि वह आउटफिट में सुपर हॉट लगती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static