रोहित रॉय ने रजनीकांत को बताया कोरोना पॉजिटिव, फैंस ने लगाई अच्छी क्लास

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 12:25 PM (IST)

बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत को कोरोना पॉजिटिव बताया था हालांकि उन्होंने ये एक मजाक के रूप में पोस्ट डाली थी लेकिन उनकी ये गलती अब उन्हीं पर भारी पड़ रही है।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर शेयर किया मीम

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Let’s beat the shit outa the corona!! Be safe when u get back to work! Wear your masks n keep washing n sanitizing several times a day, as much as possible... The virus can’t affect us unless WE LET IT ! #staysafe

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitroy500) on Jun 2, 2020 at 9:45pm PDT

रोहित रॉय ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया । इस मीम में लिखा था, ' रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब खुद कोरोना को क्वारंटाइन होना पड़ेगा। इस मीम को पोस्ट करते ही रोहित रॉय पर रजनीकांत के फैंस का गुस्सा फूटा और उन्होंने उनकी अच्छी क्लास लगा दी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा,' चलिए इस नामुराद कोरोना को हराएं। काम से घर लौटते वक्त सुरक्षा का विशेष खयाल रखें। अपना मास्क जरूर पहने और अपने हाथों को लगातार धोते रहें और सैनिटाइजर लगाते रहें। यह वायरस हमें प्रभावित नहीं कर सकता जब तक हम खुद इसे ना प्रभावित करने दें।

PunjabKesari

फैंस की क्लास के बाद रोहित ने दी सफाई

मामला इतना बढ़ा कि रोहित को मामले पर सफाई देनी पड़ी। हालांकि उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट नहीं किया है... उन्होंने लिखा, 'साथ‌ियो आराम से रहिए। इस बात पर ज्यादा चिड़चिड़ा होने की जरूरत नहीं है, इसे एक जोक तरह ही लें। इसके बाद भी माफी चाहता हूं अगर मेरा टेस्ट खराब है। ये रजनी सर के ऊपर बनने वाले किसी दूसरे जोक्स की तरह ही है, मेरा उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था। कृपया कमेंट करने से पहले एक बार अपनी भावनाओं का खयाल रखें। आप सभी के कमेंट और मैसेज मुझे दुखी कर रहे हैं। कम से कम मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था जो आपको दुखी करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static