Rajat Dalal की शादी ने मचाई हलचल, फोटोज देख फैंस और सेलेब्स हुए हैरान
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 05:17 PM (IST)
नारी डेस्क : मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पावरलिफ्टर रजत दलाल ने अचानक शादी करके सभी को चौंका दिया है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस सरप्राइज वेडिंग पर रिएक्ट करता नजर आया।
सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
रजत दलाल की वेडिंग फोटोज पर कई चर्चित सितारों ने मजेदार और दिलचस्प कमेंट किए। मुनव्वर फारूकी ने लिखा – “कार स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई, बहुत मुबारक मेरे भाई और भाभी को। मिस्टर फैजू ने कहा – बहुत मुबारक हो मेरे भाई। अभिषेक कुमार ने लिखा – भाई दिल ही खुश कर दिया। ईशा सिंह ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। प्रिंस नरूला ने मजाकिया अंदाज में लिखा – अब तू खुद ठीक हो जाएगा, भाभी कर देंगी। इन रिएक्शन्स ने सोशल मीडिया पर और भी हलचल बढ़ा दी।

हर किसी ने दी शुभकामनाएं
हर किसी ने रजत दलाल की शादी पर दिल खोलकर शुभकामनाएं दीं। सिर्फ बड़े सेलेब्स ही नहीं, बल्कि कई अन्य सोशल मीडिया पर्सनालिटीज ने भी उन्हें बधाई दी। मालती चाहर ने कपल को शुभकामनाएं दीं, वहीं रचित रोझा ने इसे सरप्राइज बताते हुए खुशी जाहिर की। कुल मिलाकर हर कोई इस नई जोड़ी की तारीफ करता नजर आया और उनके नए जीवन के लिए ढेरों दुआएं दीं।

फैंस भी हुए एक्साइटेड
रजत दलाल की शादी की खबर आते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल और फायर इमोजी के साथ उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस समय इंटरनेट पर सिर्फ उनकी शादी की तस्वीरों की ही चर्चा हो रही है।

कौन हैं रजत दलाल की पत्नी?
सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर रजत दलाल ने किससे शादी की है। फिलहाल उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है। सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी वाइफ के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि रजत खुद इस सस्पेंस से पर्दा उठाएं।

