इस बार लगेगा Silent Lockdown, तेल संकट बिना बताए लोगों को घर में कर देगा कैद

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 05:45 PM (IST)

नारी डेस्क: आज की दुनिया में हम खुली सड़कों, ट्रैवल और आज़ादी को सामान्य मानते हैं। लेकिन एक ऐसा खतरा है जो बिना किसी घोषणा के, बिना किसी आदेश के, हमारी जिंदगी को रोक सकता है और वो है तेल (Oil) का संकट। हम डर नहीं फैला रहे हैं बल्कि आपको एक पैटर्न समझा रहे हैं।  जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ़ कोई भू-राजनीतिक टकराव या तेल की कीमतों में उछाल भर नहीं है। यह एक ऐसी सिलसिलेवार प्रतिक्रिया है जो चुपके से आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में घुस आती है, और आपकी लागत, विकल्पों और आवाजाही पर शिकंजा कस देती है।


 क्या है Silent Lockdown?

“Silent Lockdown” कोई सरकारी आदेश नहीं होता, बल्कि ऐसी स्थिति होती है जब पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो जाए, ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप पड़ जाए, जरूरी सामान की सप्लाई रुक जाए। न बाहर निकलने का आदेश होगा, न कोई पाबंदी लेकिन हालात ऐसे बन जाएंगे कि आप चाहकर भी बाहर नहीं जा पाएंगे। इसकी शुरुआत तेल से होती है। 100 डॉलर के करीब पहुंच रही कीमतें सुर्खियां नहीं हैं असली चिंता तो इस बात की है कि यह सब किस दिशा में जा रहा है। उद्योग जगत के नेता पहले से ही 150 डॉलर… यहां तक ​​कि 175 डॉलर प्रति बैरल के लिए तैयारी कर रहे हैं।  फिर आता है विमानन क्षेत्र। 


लोगों पर धीरे- धीरे बढ़ रहा बोझ

एयरलाइनें ईंधन की कीमतों में अचानक आई तेजी को खुद वहन नहीं करतीं वे इसका बोझ यात्रियों पर डाल देती हैं या कुछ रूट कम कर देती हैं। क्षमता घट जाती है, टिकटों की कीमतें बढ़ जाती हैं। फिर बात आती है आम सामान की अचानक हर चीज़ किराने के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सब महंगा हो रहा है। इसके तुरंत बाद, खाने-पीने की चीज़ों पर भी इसका असर पड़ता है। 


 कैसे बनता है “कैद” जैसा माहौल?


बस, ट्रेन, टैक्सी सब सीमित हो जाएंगी तो  आप घर में ही फंस सकते हैं। ट्रक नहीं चलेंगे  राशन दुकानों तक नहीं पहुंचेगा और  फल-सब्जियां महंगी या गायब हो सकती हैं। पेट्रोल महंगा → हर चीज महंगी महंगाई आपके बजट को तोड़ देगी। ऑफिस, फैक्ट्री बंद हो सकते हैं, डिलीवरी और सर्विस सेक्टर ठप पड़ सकता है। इतिहास में कई बार तेल संकट ने दुनिया को हिला दिया है। 1970 के दशक में ग्लोबल ऑयल क्राइसिस आई थी, कई देशों में पेट्रोल की लाइनें लगी सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसकी कोई चेतावनी नहीं मिलेगी। ना लॉकडाउन जैसा ऐलान, ना तैयारी का समय। धीरे-धीरे सब कुछ रुकता जाएगा… और आपको एहसास भी देर से होगा।

 इससे बचने का तरीका 

जरूरी चीजों का बैकअप रखें जैसे राशन, दवाइयां, पानी। लोकल और सस्टेनेबल ऑप्शन अपनाएं जैसे- साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम। फाइनेंशियल प्लानिंग करें, इमरजेंसी फंड तैयार रखें। ध्यान रखें जब तेल रुकता है, तो सिर्फ गाड़ियां नहीं पूरी जिंदगी रुक जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static