अर्जुन कपूर ने खरीदा नया घर, क्या मलाइका के साथ अपने नए आशीयाने में शिफ्ट होने वाले है एक्टर?

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 05:01 PM (IST)

एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वो अपने नए घर को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। दरअसल, अर्जुन ने बांद्रा वेस्ट इलाके में एक आलीशान स्काई विला खरीदा है। एक्टर का यह नया घर 25 मंजिला इमारत में है, जिसमें 81 स्काईविला है। इस स्काईविला की खासियत है इसमें बना पूल और मिनी गोल्फ एरिया। खबरों की माने तो इसकी कीमत 18 से 20 करोड़ के बीच में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका को डेट कर रहे है अर्जुन

अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते है। कई बार यह खबरें सुनने को मिल चुकी है कि यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है लेकिन अभी तक फाइनल डेट सामने नहीं आई। वही अब अर्जुन ने नया घर खरीदा है तो क्या वो इसमें अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ शिफ्ट होने वाले है। खैर. ये तो वक्त ही बताएगा। वही दूसरी ओर एक बेटे की मां मलाइका ने दूसरी बार मां बनने की इच्छा जाहिर की है। जी हां, 47 साल की मलाइका बेबी प्लान कर रही है।

दूसरी बार मां बनना चाहती है मलाइका

रिएलिटी डांस शो 'सुपर डांसर 4' में मलाइका ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह दूसरी बार मां बनना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनके घर बेटी हो। इसके साथ ही मलाइका ने कहा कि अगर मुझे कोई दूसरा बच्‍चा होता है या मैं कोई बच्चा अडॉप्ट करूंगी तो इस बार मैं एक बेटी ही गोद लूंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका और अर्जुन का रिश्ता काफी मजबूत है। हाल में ही एक इंटरव्यू में अर्जुन ने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि वह अपने रिश्ते में हमेशा एक रिस्पेक्टफुल बाउंड्री रखते हैं और अपने पार्टनर को पूरा सम्मान देते हैं। एक्टर ने  कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि हर पार्टनर की एक बाउंड्री होना बहुत जरूरी है, उनका भी अपना एक पास्ट होता है।

बता दें कि अर्जुन कपूर की हाल में ही  फिल्म  सरदार का ग्रैंडसन रिलीज हुई है, जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स ही मिला। वह जल्द ही कई फिल्मों में दिखाने देने वाले है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static