बिपाशा ने पति करण के साथ यूं मनाया Valentines Day, कहा - ''तुमसे मिलकर ही जाना सच्चा प्यार''

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 06:33 PM (IST)

फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने फैंस के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही बिपाशा ने करण के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा है और प्यार का मतलब समझाया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

बिपाशा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'वो है प्यार। मैं सच्चे प्यार को तब तक नहीं जानती थी जब तक मैं करण से नहीं मिली। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश रखता है। प्यार आपको संतुष्ट रखता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करता है, आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपको चमकाता है। प्यार आपके हर इमोशन का ख्याल रखता है। प्यार तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त है। प्यार हर मुश्किल को आसान कर देता है। हम लगातार चलते रह सकते हैं। काश सभी को अपना सच्चा प्यार मिल पाता। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

फैंस बिपाशा के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात 2015 की फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। यह करण की पहली फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया।

PunjabKesari

इसके बाद 30 अप्रैल 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बिपाशा और करण की गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static