सेहतमंद रहेंगे बच्चे अगर खाएंगे ये Food

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 11:26 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : बच्चों की अच्छी सेहत के लिए मां-बाप हर समय फिक्रमंद रहते हैं। पेरेंटस अपने बच्चे का पूरा ख्याल रखते हैं लेकिन गलत खान-पान और बदलते मौसम से बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। आजकल बच्चे बाहर का खाना पसंद करते है लेकिन इनमें न्यूट्रीशियंस की कमी होती है जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक है। बच्चों को इनसे पूरा पोषण नहीं मिलता। अच्छा स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है कि उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाए। 

 

फल

फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते है और ये बीमारियों से भी बचाते है इसलिए बच्चों को फलों में अंगूर, सेब, केला और स्ट्रॉबेरी आदि खाने को दें। उन्हें खाना खाने से 2 घण्टे पहले सेब दें। इससे उनका पेट भर जाएगा और जल्दी भूख भी नही लगेगी। बच्चों को अलग - अलग रंग के फल खाने के लिए देने चाहिए।

PunjabKesari

सूखे मेवे

सूखे मेवे शरीर में शरीर में ऊर्जा लाते हैं। खेलने-कूदने वाले बच्चों को इसका सेवन आवश्य करना चाहिए। सूखे मेवे में उन्हें किशमिश, काजू, बादाम और अखरोट दे सकते हैं। अगर बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते तो उन्हें खीर या हलवे में डाल कर दें। आप ये किसी भी वक्त उन्हें खाने को दे सकते हैं।

दही

दही कैल्शियम से भरपूर होता है और हड्डियों के मजबूत बनाता है। गलत खाना खाने के कारण बच्चों का पेट खराब हो जाता है लेकिन दही पेट को सही रखने के लिए फायदेमंद होता है। बच्चों को रोज 1 कप दही खिलाना चाहिए। दही में केला मैश करके भी खिला सकते हैं। इससे दही का स्वाद और भी बढेगा। 

PunjabKesari

पनीर

कई बच्चे सब्जी खाना पसंद नही करते। जिसके कारण उन्हें प्रोटीन और कैल्शियम नही मिल पाता। एेसे बच्चों के लिए चीज बहुत ही फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। इसे ब्रेड के साथ या रोटी पर लगाकर भी दे सकते है लेकिन इस बात का ध्यान रखें की इसे खाने में हर बार न दें।

शकरकंदी

शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बच्चें इसके मीठे स्वाद के कारण इसे खाना भी पसंद करते हैं। इसे उबाल कर बच्चों को दूध के साथ भी दे सकती हैं। इसमें विटामिन ए होता है जो बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा बच्चों को हरी सब्जिया, गेहूं के आटे की रोटी, दलिया और टमाटर का सलाद भी दे सकती हैं।

सैल्मन मछली

बच्चों को सैल्मन मछली खिलाना लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। मस्तिष्क का विकास और दिल के स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static