अनार का जूस रोजाना पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 04:13 PM (IST)

जूस की रंगत बढ़ानी हो या फिर स्वाद दोनों के लिए अनार बहुत जरुरी है। अनार एक ऐसा फल हैं जिसमें बहुमूल्य गुण पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होते हैं। डॉक्टरों द्वारा भी रोजाना अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज जानते हैं आखिर अनार का जूस पीने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं...

अनार के जूस के फायदे ( anar juice benefits in Hindi)

इम्यून सिस्टम को करे स्ट्रांग

अनार के जूस में अत्यधिक फाइबर मौजूद होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर बनाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। अनार का जूस पेट से जुड़ी हर बीमारी को दूर करने की क्षमता रखता है। 

कैंसर से करे बचाव

अनार  में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कैंसर से बचा कर रखते हैं। खास तौर पर ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर में अनार के जूस का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। जिन मरीजों का कैंसर का इलाज चल रहा है उन्हें तो रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए।

PunjabKesari

कोलेस्ट्रोल लेवल करे कम

अनार का जूस बड़े हुए कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने का काम करता है। अनार में मौजूद फॉलिक एसिड शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। 

हार्ट-अटैक के खतरे को करे कम

रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। इसके सेवन से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। 

स्ट्रेस लेवल को करे कम

अनार का जूस स्ट्रेस लेवल को कम करने का काम करता है। डिप्रेशन के मरीजों को रोज एक गिलास अनार का जूस पिलाने से उन्हें काफी फायदा मिलता है। 

PunjabKesari

मां बनने वाली औरतों के लिए फायदेमंद

गर्भवती स्त्रियों को अनार का जूस ज़रूर पीना चाहिए। अनार का जूस मां के साथ-साथ कोख में पल रहे शीशु के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसके नियमित सेवन से जन्म के बाद बच्चे का वजन नार्मल रहता है। 

दांतो को बनाए स्वस्थ 

अनार का जूस दांतो को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। इसी के साथ-साथ सांस लेने पर आने वाली दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है। कई लोगों को ब्रश करते वक्त दांतों से खून निकलने की परेशानी होती है, ऐसे में उन लोगों को रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। 

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन किया जाए तो त्वचा चमकदार बनी रहती है। साथ ही यह झुर्रियों की समस्या से भी त्वचा का बचाव करता है। अनार लंबे समय तक आपको जवान बनाए रखने में मदद करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static