सुबह उठते ही पीएं पानी, मिलेंगे अनगिनत फायदे!
punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 06:57 PM (IST)
पंजाब केसरी(सेहत): सेहतमंद रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे कई हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती है। रोज सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीएं। दरअसल, सोते समय भी हमारा शरीर काम करता है। एेसे में सुबह उठते हुए खुद को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। खाली पेट पानी पीने से पूरे शरीर की सफाई होती है। आज हम आपको बताते हैं कि सुबह उठते ही पानी पीने से क्या फायदे होते है।
1. विषाक्त पदार्थ
खाली पेट पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है जिससे खून साफ रहता है।
2. पाचन प्रक्रिया
सुबह उठते ही पानी पीने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। इसके अलावा पाचन प्रक्रिया 1.5 घंटे तक 24% तक बढ़ जाती है।
3. चमकदार त्वचा
ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आज से ही सुबह उठते पानी पीएं क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जिससे स्किन सॉफ्ट होती है।
4. कब्ज से छुटकारा
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठते ही पानी पीएं। खाली पेट पीने से पेट साफ हो जाता है। एेसे में दिन में जो भी खाते है वह शरीर में आसानी से पच जाता है।
5. अन्य समस्याओं से छुटकारा
सुबह उठते ही पानी पीने से मासिक धर्म, पेशाब और किडनी संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।