शेफाली से पहले इन मशहूर हस्तियाें को भी अचानक हंसते-खेलते पड़ा दिल का दौरा, यहां देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 07:39 PM (IST)

नारी डेस्क: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन से मनोरंजन उद्योग को गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हृदय गति रुकने से अभिनेत्री का निधन हो गया। हालांकि, अपेक्षाकृत कम उम्र में दिल से जुड़ी बीमारी के कारण किसी अभिनेता के निधन का यह पहला मामला नहीं है। हाल के वर्षों में कई मशहूर सेलिब्रिटी भी इस वजह से असमय दुनिया से रुख़सत हो चुके हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख सेलेब्रिटी जिनकी मौत हृदय गति रुकने (Cardiac Arrest) से हुई है।
सिद्धार्थ शुक्ला (2021)
टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने कार्डियक अरेस्ट के चलते 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। वह फिट और हेल्दी माने जाते थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

पुनीत राजकुमार (2021)
कन्नड़ सुपरस्टार की मौत की वजह भी कार्डियक अरेस्ट था। वर्कआउट के बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ और कुछ ही घंटों में उनकी मृत्यु हो गई।
सतीश कौशिक (2023)
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने भी कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह दिल्ली में एक दोस्त के घर थे जब अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।
ऋतुराज सिंह (2024)
टीवी सीरियल अनुपमा से लोगों के दिल में छाने वाले ऋतुराज सिंह का का 20 फरवरी, 2024 में अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मौत के समय उनकी उम्र 59 वर्ष थी।
राजू श्रीवास्तव (2022)
हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने से 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जाने का गम लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं।
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण जो अनदेखा न करें
-अचानक चक्कर आना या बेहोशी
-तेज या अनियमित दिल की धड़कन
-सीने में तेज दर्द
-सांस लेने में तकलीफ
-अत्यधिक पसीना या थकावट