सुबह नाश्ते में रोज पराठे खाने से पहले जान लें इसके Side Effects, नहीं तो दौड़ना पड़ेगा डॉक्टर के पास
punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2025 - 12:59 PM (IST)

नारी डेस्क: सुबह के नाश्ते में परांठे खाना भारतीय घरों में बहुत आम है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे लेकर अलग-अलग राय रखते हैं। परांठे स्वाद में भले ही लाजवाब होते हैं, लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से बनाया और खाया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो परांठे की जगह दलिया, ओट्स, पोहा, उपमा या मल्टीग्रेन परांठा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पहले जानते हैं सुबह परांठे खाने से क्या होता है नुकसान।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी रोकने का यह तरीका कर रहे हैं इस्तेमाल तो संभल जाएं
सुबह परांठे खाने के नुकसान
परांठे में तेल या घी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कैलोरी अधिक होती है। रोजाना तले-भुने परांठे खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। खासकर बैठे रहने वाली जीवनशैली (Sedentary Lifestyle) वाले लोगों के लिए यह मोटापे का कारण बन सकता है। ज्यादा तेल-घी में बने परांठे पाचनतंत्र को भारी कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी, अपच, और कब्ज की समस्या हो सकती है। सुबह-सुबह तला हुआ खाना पेट में ब्लोटिंग और गैस पैदा कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का खतरा
घी-तेल में तले हुए परांठेखराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाते हैं, जिससेहृदय रोगों (Heart Diseases) का खतरा भी बढ़ सकता है।खासकर जो लोग हाई बीपी, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, उन्हें परांठे कम खाना चाहिए। परांठे मैदे या अधिक रिफाइंड आटे से बनाए जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।डायबिटीज के मरीजों के लिए परांठे हानिकारक हो सकते हैं, खासकर अगर यह सफेद आटे से बने हों।
यह भी पढ़ें: गोलगप्पे के शौकीनों के लिए लाइफटाइम मेंबरशिप का ऑफर
परांठे को हेल्दी बनाने के कुछ टिप्स (एक्सपर्ट की राय)
परांठे को गेहूं, बाजरा, ज्वार, ओट्स या मल्टीग्रेन आटे से बनाएं। इसे बनाने के लिए नॉन-स्टिक तवाया बहुत कम घी का प्रयोग करें। आलू की जगह पनीर, हरी सब्जियां, मेथी, मूली, पालक, सोया, चना या दाल का इस्तेमाल करें। दही या छाछ के साथ पराां खाने से पेट हल्का महसूस होता है। परांठे खाने के बाद हल्की वॉक या कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें, ताकि फैट जमा न हो।
इन बातों का रखें ख्याल
-अगर आप परांठे सही तरीके से और सीमित मात्रा में खाते हैं, तो यह नुकसानदायक नहीं है।
-हफ्ते में 2-3 बार हेल्दी तरीके से बनाए गए परांठे खाना सही हो सकता है।
-ज्यादा तेल-घी वाले परांठों से बचें और इनके साथ संतुलित डाइट लें।