Cholesterol बढ़ने पर त्वचा पर दिखते हैं, ये 5 खतरनाक लक्षण

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 03:45 PM (IST)

 नारी डेस्क: आजकल की खराब जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसमें दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - अच्छा (HDL) और बुरा (LDL)। बुरा कोलेस्ट्रॉल (LDL) शरीर के लिए हानिकारक होता है, जो नसों में जमा हो सकता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो यह त्वचा पर भी कुछ लक्षण दिखा सकता है, जिन्हें पहचान कर आप समस्या से बच सकते हैं।

आंखों के आसपास पीले धब्बे

अगर आंखों के आसपास पीले रंग के धब्बे नजर आएं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में "जैंथेलमा" कहा जाता है। यह वसा के जमाव के कारण होता है और इसके साथ आंखों के आसपास छोटे-छोटे दाने भी निकल सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

PunjabKesari

 त्वचा का रंग बदलना

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण त्वचा के रंग में भी बदलाव हो सकता है। इस स्थिति में चेहरा पीला या हल्का काला दिखाई दे सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होने के कारण होता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: क्या होगा अगर आप एक महीने तक चाय न पीएं?

त्वचा पर नीले या बैंगनी रंग के धब्बे

अगर त्वचा पर नीले या बैंगनी रंग के धब्बे या जाल जैसा पैटर्न दिखाई दे, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में ब्लड फ्लो ठीक से नहीं होता। ऐसे में आपको तुरंत हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।

PunjabKesari

त्वचा में खुजली और जलन

बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा में खुजली और जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सूजन भी हो सकती है। यदि आप इन लक्षणों को महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।

सोरायसिस (स्किन पर चकत्ते और ड्राईनेस)

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में सोरायसिस की समस्या भी हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा बहुत ज्यादा सूखी हो जाती है और स्किन पर चकत्ते (रैशेस) दिखने लगते हैं। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरलिपिडिमिया कहा जाता है।

PunjabKesari

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा है तो ऊपर बताए गए लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है ताकि आप दिल और अन्य बीमारियों से बच सकें।
 

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया विशेषज्ञ से परामर्श लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static