Vastu Tips: तुरंत छोड़ दें ये आदतें, वर्ना गरीबी कभी नहीं छोड़ेगी साथ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 04:08 PM (IST)

हर कोई अपनी जिंदगी ऐशो-आराम से जीने का शौक रखता है। इसके लिए लोग मेहनत करके पैसा कमाते हैं। मगर कई बार कड़ी मेहनत करने पर भी पूरा फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति को जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। वास्तु अनुसार, आसपास की दिशाओं व चीजों के साथ हमारी आदतें भी हम पर गहरा असर डालती है। ऐसे में कुछ गलत आदतों के कारण धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं, जिसे तुरंत छोड़ देने में ही भलाई है...

PunjabKesari

रसोई में सफाई ना रखना

किचन का संबंध हमारी सेहत और घर की समृद्धि के साथ माना जाता है। अक्सर महिलाएं किचन में काम करने के बाद उसे ऐसी ही गंदी छोड़ देते हैं। मगर इससे बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। वास्तु अनुसार, किचन में पड़े झूठे बर्तन आर्थिक समस्याएं पैदा करते हैं। इसलिए भोजन बनाने के तुरंत बाद ही किचन साफ करें। इसके साथ ही रात को सोने से पहले भी बर्तन व किचन साफ करें।

PunjabKesari

बिस्‍तर पर भोजन करना

आजकल के जमाने में लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ गया है। इसके कारण अब कई लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करने लगे हैं। मगर वास्तु अनुसार, बिस्तर पर बैठकर खाने से कर्ज चढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर ऐसा करते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को छोड़ दें।

PunjabKesari

शाम के समय किसी को खट्टी चीजें देना

आमतौर पर लोग रात के समय दही जमाते हैं। इसके लिए वे अक्सर दूसरों से शाम के समय दही मांगने जाते हैं। मगर वास्तु अनुसार, सूर्यास्त के बाद दही, अचार आदि खट्टी चीजें किसी को देने से बचना चाहिए। इससे घर की बरकत कम हो सकती है। इसके अलावा शाम के समय किसी को नमक देने की भी गलती ना करें।

PunjabKesari

बाथरूम व किचन में खाली बाल्‍टी रखना

वास्तु अनुसार, बाथरूम बाल्टी खाली रखना घर में पैसों की तंगी की समस्या पैदा करता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। इसके अलावा किचन में पानी के बर्तन भी खाली रखना अशुभ माना जाता है। इसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static