अर्जुन की पहली शादी टूटी नहीं कि गर्लफ्रेंड हो गई थी प्रेग्नेंट

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 05:11 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री में आए-दिन डाइवोर्स के केस सामने आते रहते है। कभी किसी एक्टर का दिल टूटता है तो कभी किसी एक्ट्रेस का। इन सब के बीच फैंस को हर बात की पूरी खबर होती है। हाल ही में अर्जुन रामपाल के तीसरे बार पिता बनने की खबर आई थी। जी हां, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। खबरों के मुताबिक, गैब्रिएला ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए बेबी बॉय को जन्म दिया था।बतादें की अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला लिवइन रिलेशनशिप निभा रहे है। लोगों को लग रहा था कि अर्जुन का तलाक पिछले साल ही अपनी पत्नी मेहर जेसिया से हो गया था। हालांकि, यह खबर गलत थी। तलाक के कुछ दिनों बाद ही उनकी, गैब्रिएला के साथ डेटिंग की खबरें आने लगी। 

PunjabKesari

चाहे वो अपनी पत्नी के साथ अब न रहे हो मगर उन्हें आज तलाक मिला है। जी हां, अर्जुन रामपाल की 21 साल की शादी आज कानूनी तौर पर भी टूट गई। इस बात से कई फैंस दुखी हुए है।

PunjabKesari

बतादें कि अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल रह चुकीं मेहर जेसिया की शादी 1998 में सारे रीती-रिवाज के साथ हुई थी। मगर आपस में न बनने के कारण और अर्जुन के अफेयर के कारण इस रिश्ते में खलल पड़ता गया। मेहर से उनकी 2 बेटियां भी हैं। सूत्रों की मानें तो अर्जुन का अफेयर ऋतिक रोशन की वाइफ सुज्जैन खान के साथ भी था। उन्हें कई बार अपनी को-एक्ट्रेस के साथ भी स्पॉट किया गया है। 

PunjabKesari

मई 2018 में अर्जुन और मेहर ने शादी तोड़ने की घोषणा कर दी थी। दोनों ने एक -दूसरे से अलग होने का ऐलान एक बयान जारी कर दिया था, इसके बाद अर्जुन रामपाल घर छोड़कर मुंबई के ही फ्लैट में रहने लगे थे। इतने सालों बाद अब जाकर इन दोनों दंपति को कोर्ट से तलाक मिल गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल के तलाक को सहमति दी। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी मेहर को ही दी गई है। अब जो भी हो अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बहुत खुश है। इस तलाक सहमति से बहुत से लोगों की जिंदगियां स्थिर हो गई है चाहे वो अर्जुन हो या मेहर।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static