GF मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की कोशिश ना करें...!

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 04:45 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लाइमलाइट में बनी ही रहती है फिर चाहे इसकी वजह उनका ड्रेसिंग स्टाइल हो या रिलेशनशिप लेकिन इस बार वो सुर्खियों में छाई हुई है वो भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर। जी हां, आपने सही पढ़ा। हाल में ही खबर सामने आई कि मलाइका और अर्जुन कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। एक नामी बेवसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अर्जुन के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि अर्जुन और मलाइका ने यह गुड़ न्यूज लंदन में अपने किसी करीबी से शेयर की थी। वही जैसे ही यह खबर एक्टर अर्जुन कपूर के कानों तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही रिएक्ट किया। 

PunjabKesari

गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर सुन भड़के अर्जुन कपूर 

अर्जुन कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को बकवास बताया और सभी की कंफ्यूजन दूर की। अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि - 'यह तुमने सबसे नीची हरकत की है। यह खबर सिर्फ कूड़ा कर्कट और बेकार है। यह पत्रकार ऐसी खबरों छापते हैं और हमारी पर्सनल लाइफ को ट्रिगर करते हैं। यह अच्छा नहीं है। प्लीज हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की कोशिश मत करो।'

PunjabKesari

लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन-मलाइका

ऐसे में अपनी पोस्ट से अर्जुन ने क्लीयर कर दिया कि मलाइका प्रेग्नेंट नहीं है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2019 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया था। जिसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

PunjabKesari

शादी की भी आई थी खबर 

कुछ समय पहले दोनों के रिलेशन को लेकर यह भी खबर आई थी कि नवंबर या दिसंबर में कपल शादी कर सकता है। लेकिन दोनों ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। दरअसल मलाइका ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि - 'मैंने हां कह दिया। जिसके बाद फैंस दोनों की शादी के भी कयास लगने लगे थे। लेकिन यह पोस्ट उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर था।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static