मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, पोस्ट शेयर कर बताई जिंदगी की सच्चाई

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 12:44 PM (IST)

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन कपूर एक तरफ जहां मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर वह अपनी मां और पिता के साथ चल रहे रिलेशन को भी मीडिया हेडलाइन्स में बने रहते हैं। यह तो सब जानते हैं कि अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के कितने क्लोज थे और इस बात का अंदाजा हम उनकी पोस्ट देख कर लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर 

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर को एक बार फिर अपनी मां की याद आई और उन्होंने अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट भी शेयर की है।  पोस्ट शेयर कर अर्जुन कपूर ने लिखा ,' अपनी मां द्वारा किए गए प्यार को कभी मत भूलना। उन चीजों को भी नहीं जो उन्होंने आपके लिए की हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वे कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति के मार्ग पर सब साथ चलेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

तस्वीर के साथ लिखा प्यारा सा कैप्शन 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा ,' जिंदगी की सच्चाई, मां का प्यार, करुणा और शांति।' इस पोस्ट पर अर्जुन के दोस्तों के साथ साथ फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के काफी क्लोज थे और वह आए दिन अपनी मां को याद कर इमोशनल हो जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static