राम लला के दर्शन करने पहुंचे अनुपम खेर, बोले-  चोरी का असर राम मंदिर की पवित्रता पर नहीं पड़ेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 04:58 PM (IST)

नारी डेस्क: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। खेर ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस विवाद से मंदिर की पवित्रता और सम्मान पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। अभिनेता (71) ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू करने से पहले मंदिर में दर्शन करने आए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 खेर ने संवाददाताओं से कहा- "हमारी नयी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग आज से अयोध्या में शुरू हो रही है। राम लल्ला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी नया काम कैसे शुरू हो सकता है? इसीलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी के स्वास्थ्य, शांति तथा सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने आया हूं।" इस कथित घोटाले से उपजे बड़े राजनीतिक तूफान और इसके चलते सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ी मुश्किलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा कि चोर हर जगह होते हैं। 


एक्टर ने कहा- "इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती। इस मंदिर की स्थापना में 500 साल का लंबा समय लगा है। अगर कुछ लोग इस तरह की गलत हरकतों में शामिल होते हैं, तो इसका असर मंदिर की पवित्रता पर नहीं पड़ना चाहिए।" अभिनेता ने कहा, "यदि किसी घर में चोरी होती है, तो आप उस घर को दोषी नहीं ठहराते या उसे छोड़ नहीं देते। जो हुआ वह पूरी तरह गलत था और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। लेकिन हमारा प्राचीन सनातन धर्म और भगवान राम अनादि काल से हैं और हमेशा रहेंगे। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें निश्चित रूप से पकड़ा जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए।" 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static