Health Tips: तांबे के बर्तन में पानी पीने से ही मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2020 - 04:02 PM (IST)

सदियों से इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजों का सेहत से गहरा नाता रहा है। उन्हीं में से एक है तांबे के बर्तन। पुराने जमाने के लोग तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते थे। वहीं बड़े-बुर्जुग इन्हीं बर्तनों में खाना भी खाते थे लेकिन आजकल इनकी जगह स्टील व नॉनस्टिक बर्तनों ने ले ली है, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं है। चलिए आज हम आपको तांबे के बर्तनों के फायदे बताते हैं जिसे जानने के बाद आप भी इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे।

क्यों फायदेमंद है तांबे के बर्तन?

तांबा अपने आप में एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है। इसमें स्टरलाइजिंग गुण होते हैं, जो पानी या खाने में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट कर देता है। वहीं आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के तीन दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित बनाएं रखता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने से होगा ...

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
शरीर में दर्द व ऐंठन

तांबा, पानी के साथ एक रासायनिक प्रक्रिया करता है, जिससे पानी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पैदा होते हैं। इससे शरीर में दर्द, ऐंठन दूर होती है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

तांबे के बर्तन में पानी पीना गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। यह लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए जररूी है।

वजन घटाए

इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर रखती है। इससे फैट आसानी से बर्न होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Drinking water from copper vessel can help in weight loss ...

कैंसर से बचाव

शोध के अनुसार, तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। साथ ही शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है।

घावों को जल्दी भरना

तांबे में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं।

थायराइड पर रखें कंट्रोल

शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की समस्या होती है। मगर, तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से यह हार्मोन नियत्रिंत रहता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

इस बर्तन में रखा पानी पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रेरॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एनीमिया की समस्या भी दूर होती है।

तांबे के बर्तन में पीएं पानी और पाएं ...

याददाशत बढ़ाए

रोजाना इसमें खाना खाने और पानी पीने से दिमाग तेज होता है। साथ ही इससे आप बुढ़ापे में याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

जोड़ों में दर्द

हड्डियों के कमजोर होने की वजह से कई लोगों को गठिया और जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से फायदा होता है।

मुहांसों से छुटकारा

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होती। यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता, जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है।
Simple rules to prevent acne - The Himalayan Times


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static