आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने Parents, कपल के घर में आई नन्ही परी

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 12:57 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर एक प्यारी से बेटी ने जन्म लिया है। गौरतलब है कि आज सुबह ही 7:30 बजे एक्ट्रेस मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिसके बाद अब एक्ट्रेस के घर के नन्ही परी आई है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। जिसके बाद दोनों के लिए यह साल बहुत ही खास रहा है। शादी के दो महीने बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। 

PunjabKesari

काम के बाद लेंगी आलिया ब्रेक 

गौरतलब है कि एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेगी और अपने बच्चे के साथ थोड़ा समय बिताएंगी। एक इंटरव्यू में आलिया ने इस बात का खुलासा भी किया था कि रणबीर कपूर चाहते हैं कि वह जल्दी काम पर लौटें । दोनों की पेरेंट्स बनने की खबर सुनकर कपूर और भट्ट परिवार काफी खुश थे। हालांकि इस समय दोनों परिवारों की खुशी का पता लगाना काफी मुश्किल होगा। 

PunjabKesari

इन फिल्मों में नजर आएगी आलिया 

वहीं एक्ट्रेस के अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'रॉकी और रानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। 'रॉकी और रानी' के अलावा आलिया फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखेगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रिंयका और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static