आलिया भट्ट ने शेयर किया खास लेटर, बताया स्कूल के क्रश के लिए क्यों रोती थीं

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 05:26 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी ज़िंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास लेटर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर में उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का प्यार, पति रणबीर कपूर से जुड़ी भावनाएं और बेटी राहा को ‘नन्ही वकील’ कहने के पीछे की मजेदार वजहों का ज़िक्र किया है।

आलिया का खास लेटर

आलिया ने यह लेटर अपनी छोटी उम्र की खुद के लिए लिखा था। इसमें उन्होंने अपने बचपन के अनुभव, अपने दिल की भावनाएं और परिवार के साथ बिताए यादगार पल साझा किए। उन्होंने अपने लेटर में लिखा, “प्यारी आलिया, स्कूल के उस बेवकूफ लड़के के लिए मत रोओ, वो इसके लायक नहीं है। एक दिन तुम्हें दुनिया का सबसे अच्छा लड़का मिलेगा।” इसमें उन्होंने इशारा किया कि वह लड़का कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर होगा – वही जिस पर उनका हमेशा से क्रश था। उन्होंने लिखा कि वह न केवल उनके लिए प्यार भरा साथी बनेगा, बल्कि उनका सबसे करीबी और सुरक्षित दोस्त भी होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बेटी राहा का मजेदार जिक्र

इस लेटर में आलिया ने अपनी बेटी राहा का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उनकी एक बेटी होगी, जो इतनी प्यारी और समझदार होगी कि उनका मन खुशियों से भर जाएगा। मजाकिया अंदाज में आलिया ने लिखा कि राहा “नन्ही वकील” होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि राहा हमेशा सवाल पूछती है और चीज़ों को लॉजिक के नजरिए से देखती है।

ये भी पढ़ें: मिनी ड्रेस में 66 साल की नीना गुप्ता ने दिखाया सिजलिंग अंदाज, मॉडर्न लुक से लूटी महफिल

परिवार के साथ खास संदेश

आलिया ने अपने लेटर में पिता महेश भट्ट और परिवार का भी जिक्र किया। उन्होंने छोटी आलिया को लिखा कि मम्मी के हाथ का खाना तारीफ करो और पापा के साथ ज्यादा समय बिताओ। आलिया ने आगे कहा कि एक दिन उनके पिता उन्हें किसी फिल्म के लिए कास्ट करेंगे, सिर्फ इसलिए कि वह एक्ट्रेस हैं, बल्कि इसलिए कि उनके साथ खास यादें बना सकें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

सोशल मीडिया पर वायरल

आलिया का यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे पढ़कर उनके बचपन और परिवार के प्रति उनके भावनात्मक जुड़ाव के बारे में जानकर बेहद प्रभावित हो रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static