100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी का राजयोग, इन राशि वालों की होगी चांदी

punjabkesari.in Friday, May 03, 2024 - 06:52 PM (IST)

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महोत्व है। मान्यता है कि हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि में ये त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि ये अबूझ मुहूर्त होता है, यानी की इस दिन बिना समय देख आप कोई भी शुभ मंगल कार्य कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोने- चांदी की चीजों की खरीदारी से व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि आती है। इस साल ये पावन पर्व 10 मई को है और गजकेसरी संयोग भी बन रहा है। बता दें, ये संयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी संयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजोग बनने से कुछ राशि वालों के लिए चांदी होगी और मां लश्र्मी मेहरबान हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं इन राशियों के बारे में...

मेष

इस राशि के जातकों को गजकेसरी संयोग से बहुत फायदा होने वाला है। ये राजयोग मेष राशि वालों के लिए धन और वाणी का भाव बन रहा है। ऐसे में आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। इस राशि के लोग अपने वाणी के कौशल से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे।

PunjabKesari

सिंह

सिंह राशि के लिए राजयोग बन रहा है। धन लाभ के साथ तरक्की भी होगी। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनकी तलाश खत्म होगी, कोई अच्छी नौकरी हाथ लगेगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 

कर्क

कर्क राशि वालों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। करियर में सफलता कदम चूमेगी। शुभ समाचारों मिलेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पूरे साल बनी रहेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static