अलविदा अजीत पवार जी ! हादसे से कुछ मिनट पहले ही डिप्टी सीएम ने लिखा था आखिरी पोस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 10:28 AM (IST)
नारी डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार की बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर्ड विमान में सवार चालक दल सहित पांच लोगों की आज सुबह क्रैश-लैंडिंग के बाद मौत हो गई। हादसे से कुछ ही मिनट पहले Deputy CM ने एक पोस्ट शेयर किया था, उन्हें क्या मालूम था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी पोस्ट होगा।

अजित पवार ने प्लेन क्रैश से करीब आधे घंटे पहले लाला लाजपत राय को याद किया था। उन्होंने 8 बजकर 57 मिनट पर एक्स पर लिखा था - महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी को को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया! उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
मुंबई-बारामती चार्टर विमान की क्रैश लैंडिंग बारामती में रनवे के पास हुई। पवार के साथ 2 और लोग (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक गैर-लगातार सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने विभिन्न सरकारों में छह बार इस पद पर कार्य किया। उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम किया था।

