बेटी पर सवाल उठाने वालों को ऐश्वर्या ने खुद दे दिया जवाब, IIFA में बोली- आराध्या हमेशा रहेगी मेरे  साथ

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 12:41 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अकेले देखने की आदत अब किसी को नहीं रही है। क्योंकि वह जहां भी जाती हैं उनकी बेटी आराध्या हमेशा उनके साथ ही होती हैं। ऐश्वर्या आईफा अवार्ड्स 2024 में शामिल होने के लिए अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अबू धाबी पहुंची, जहां ग्रीन कार्पेट में मां- बेटी की इस जोड़ी ने तहलका मचा दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस खास इवेंट के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया। अपने गाउन लुक को उन्होंने  ग्लोसी मेकअप, रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ कंपलीट किया। वहीं उनकी बेटी आराध्या भी मां को टक्कर देती दिखाई दी। वह व्हाइट  ब्लेजर और ब्लैक पेंट में काफी प्यारी लग रही थी। 

PunjabKesari

मां-बेटी ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए। इसी बीच एक रिपोर्टर ने  ऐश्वर्या से आराध्या के हमेशा साथ रहने के बारे में पूछ  लिया, जिसका एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि चर्चा होने लगी।रिपोर्टर ने ऐश्वर्या से सवाल किया कि- ‘आराध्या हमेशा आपके साथ है. वह पहले से ही सर्वश्रेष्ठ से सीख रही है?’

PunjabKesari

इतना सुनते ही ऐश्वर्या ने उस रिपोर्टर की तरफ हाथ करके रोक दिया और कहा, 'वो मेरी बेटी है। वो हमेशा मेरे साथ रहती है।' इतना सुनकर सीटियां बजने लगीं। ऐश्वर्या राय और आराध्या भी मुस्कुराते हुए वहां से चली गई। वहीं इससे पहले एक वीडियो सामने आया था ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ इलेक्ट्रिक बग्गी में इवेंट वेन्यू तक पहुंचती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


जैसे ही बग्गी वेन्यू पर पहुंचती है तो ऐश्वर्या तुरंत अपनी बेटी मेकअप ठीक करने लगती हैं और बालों को अपने हाथों से संवारती दिखती हैं। दुनिया उनके बारे में कुछ भी कहे लेकिन एक्ट्रेस एक प्रोटेक्टिव मां है जो खुद से ज्यादा अपनी बेटी के बारे में साेचती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static