छाछ पीने के हैं चमत्कारिक फायदे

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 10:20 AM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत) : गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से लोगों में कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। एेसे में यदि आप दही को मथकर छाछ बनाकर इसका रोज सेवन करें तो यह शरीर के लिए अमृत के समान है। खास बात तो यह है कि अगर अाप खाना खाने के बाद छाछ पीएंगे तो इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। छाछ जहां शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है वहीं यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। आज हम आपको छाछ के कुछ ऐसे गुण बताएंगे, जिसके बारे में में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। 
1. कब्जPunjabKesari
कब्ज में छाछ का सेवन किसी अमृत से कम नहीं है।कब्ज होने पर छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिलती है। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर लस्सी बनाकर पीएं।
2. पाचन क्रिया ठीक करें
जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है। उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।
3.विटामिन
छाछ में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं। जो कि शरीर के पोषण की जरुरत को पूरा करता है।
4. लू से बचाएंPunjabKesari
गर्मी की वजह से कोई शारीरिक समस्या हो या फिर लू लगी होने पर भी छाछ का सेवन  सबसे बढ़िया रहता है। इसकी तासीर ठंडी होती है।
5. आंखे
गर्मी में आंखे जलन कर रही हो तो आप दही की मलाई को पलकों पर लगा सकते है।इसके साथ ही यदि आप छाछ का रोज सेवन करते हैं तो आपको आराम मिलेगा।
6. हड्डियां मजबूत
इसमें बाकी तत्वों के साथ-साथ कैल्शियम की मात्रा काफी होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। 
7. कोलेस्ट्रॉल PunjabKesari
रोज एक गिलास छाछ पीने से कोटेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हार्ट अटैक के खतरे की आशंका घट जाती है। 
8. एसिडिटी
छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी जड़ से साफ हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static