आदित्य ने सुनाया शादी का मजेदार किस्सा, बोले- वरमाला के समय फट गया था पायजामा फिर...

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 02:22 PM (IST)

बॉलीवुड सिंगर व एक्टर आदित्य नारायण हाल ही में गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंब समय तक डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें नईं जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं हाल ही में आदित्य ने अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दरअसल शादी में आदित्य को अपने पायजामे के कारण शर्म से पानी पानी होना पड़ा। आदित्य की मानें तो वरमाला के दौरान उनका पायजामा फट गया। अब भई शादी के मौके पर दूल्हे के साथ ही ऐसा हो जाए तो हर किसी के रंग उड़ जाए।

दोस्त के पायजामे से चलाया काम 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शादी के किस्से को शेयर करते हुए आदित्य ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वरमाला के दौरान जब उनका पायजमा फटा तो उन्होंने दोस्त के पायजामे से काम चलाया। आदित्य ने कहा , 'वरमाला के दौरान जब दोस्तों में मुझे ऊपर उठाया, तब मेरा पायजामा फट गया था। इसके बाद फेरों के लिए मुझे अपने दोस्त का पायजामा पहनना पड़ा। किस्मत से मेरा और मेरे दोस्त का पायजामा एक जैसा था और हम कद काठ भी एक जैसा था।'

नए घर में शिफ्ट होंगे आदित्य 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इंटरव्यू में आदित्य ने यह भी बताया कि उन्होंने एक नया घर खरीदा है जो कि उनके माता-पिता के घर से 3 बिल्डिंग छोड़कर है और वह अगले 3-4 महीने में वहां शिफ्ट हो जाएंगे। आपको बता दें कि आदित्य हाल ही में 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहिए नारी के साथ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static