शाही परिवार से ताल्लुक रखती है Aditi Rao Hydari, राजघराने की हैं सिर्फ एकलौती संतान

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 05:46 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की एक्टिंग से तो हर कोई वाकिफ है। उन्होंने कई सारी पीरियड ड्रामा फिल्मों में शाही रोल्स किए हैं। लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ फिल्मों में रोल ही नहीं किए बल्कि वह खुद भी एक शाही फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। आपको बता दें कि अदिति हैदारबाद की रहने वाली हैं। उनके परदादा अकबर राव हैदरी  सन् 1869 से लेकर 1941 तक तत्कालीन स्थापित हैदराबाद राज्य के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व गर्वनर थे। तो चलिए आज आपको उनके शाही परिवार के बारे में बताते हैं....

PunjabKesari

राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति 

अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1978 में हैदराबाद के तेलांगना में हुआ था। वह अकबर हैदरी की परपोती और असम के पूर्व गर्वनर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी सन् 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर भी असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके है। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे। अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी और मां का नाम विद्या राव है।

PunjabKesari

मां रह चुकी हैं गायिका 

अदिति राव हैदरी की मां विद्या राव, ठुमरी और दादरा में एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय सिंगर हैं। वहीं अदिति के नाना का घर भी शाही समाज से जुड़ा है। उनके नाना जे रामेश्वर राव वानापथी के राजा थे और हैदराबाद में निजाम के शाही दरबार के रईस थे। अदिति की मां हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थी वहीं उनके पति मुस्लिम थे।

PunjabKesari

भरतनाट्यम में डांसर हैं अदिति 

वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति के माता-पिता की लव मैरिज हुई थी लेकिन जब अदिति 2  साल की थी तो उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। एक्ट्रेस शुरु से ही अपनी मां के क्लोज थी इसलिए उन्होंने पिता के साथ रहने से मना कर दिया और वह माता-पिता का तलाक होने के बाद अपनी मां के साथ दिल्ली में रहने लगी। त्र साल की उम्र में अदिति ने भरतनाट्यम डांसर भी हैं उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में ही इसे सीखना शुरु कर दिया था। उनकी मां ने तलाक के बाद फैमिली बिजनेस संभालना शुरु कर दिया था। अदिति के पिता ने दूसरी शादी की थी परंतु उनकी कोई संतान नहीं है। ऐसे में अदिति अपनी माता-पिता की एकलौती हीस संतान थी। 

PunjabKesari

आमिर की एक्स पत्नी किरण से है  खास रिश्ता 

वहीं अदिति राव हैदरी का आमिर की एक्स पत्नी किरण राव से भी गहरा रिश्ता है। अदिति के नाना, जे रामेश्वर राव किरण के दादा थे इसलिए अदिति और किरण चचेरी बहनें हैं। दोनों आज भी अपना रिश्ता पूरे दिल से निभा रही हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static