सुशांत के घर रह रही अदा ने पहली बार  शेयर किया अपना Experience, बोली- वह कई बार महसूस होता है

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 12:13 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अदाकारी के साथ- साथ सुशांत सिंह राजपूत के घर को लेकर भी जानी जाती है। क्योंकि वह वही है जिन्होंने सुशांत की मौत के बाद उनके घर में रहने की हिम्मत की। हालांकि अपने इस नए आशियाने में उन्हें कई बार एक्टर की मौजूदगी महसूस हो चुकी है। अब उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया है।  

PunjabKesari

'द केरला स्टोरी' की एक्ट्रेक्स अदा शर्मा उस समय चर्चा में आई थी जब वह सुशांत के मुंबई स्थित घर में  शिफ्ट हो गई थी। एक्टर ने अपने घर की एक-एक दीवार को उन्होंने रूह से सजाया था। साल 2020 में इसी घर में उन्होंने आखिरी सांसें ली थी। इसके बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया किवह पॉपुलैरिटी के लिए इस फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं।

PunjabKesari
अब एक्ट्रेस ने इन बातों का मुंहतोड़ जवाब बताया है कि वह लोगों की बातों पर जरा भी ध्यान नहीं देती हैं, उन्हें इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या बोल रहे हैं और क्या सोच रहे हैं।  फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया  कि क्या उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में कुछ अलग सा महसूस होता है या फिर क्या उन्हें डर लगता है?  इस पर अदा ने कहा-  'फील हुई है।

PunjabKesari
अदा का कहना है कि लोग अक्सर मुझसे डर या फिर डरावनी चीजों के बारे में ही पूछते हैं। मेरा मानना है कि डर के बारे में सवाल पूछना ही गलत है। अदा का  हमेशा यही कहना रहा है कि सुशांत का घर बेहद पॉजिटिव वाइब्स देता है। उन्होंने एक बार कहा था कि-  " कोई ऐसा इंसान जो इस दुनिया में नहीं है उसके बारे में गॉसिप करने का कोई मतलब नहीं है, आप मुझे ट्रोल कर सकते हैं लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को ट्रोल न करें जो मौजूद नहीं है."।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static