अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे ‘साईं बाबा’ फेम एक्टर, शिर्डी साईं बाबा ट्रस्ट उठाएगा इलाज का खर्च
punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 01:32 PM (IST)
नारी डेस्क : अभिनेता सुधीर दलवी, जो फिल्म शिरडी साईं बाबा में साईं बाबा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए, गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिर्डी को उनके इलाज के लिए 11 लाख रुपये देने की इजाजत दी है।
आर्थिक मदद की गुहार और इंडस्ट्री का समर्थन
सुधीर दलवी पिछले समय से गंभीर बीमारी के साथ आर्थिक तंगी का सामना भी कर रहे थे। उनके परिवार ने इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई थी। इस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर की बहन, रिद्धिमा कपूर, भी आगे आईं। अब साईं बाबा ट्रस्ट ने आर्थिक मदद के लिए अदालत से अनुमति मांगी और कोर्ट ने यह मंजूरी दे दी।
लीलावती अस्पताल में भर्ती और बीमारी की जानकारी
सुधीर दलवी 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गंभीर इंफेक्शन और सेप्सिस है, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस कठिन समय में उनकी मदद के लिए ट्रस्ट ने आर्थिक सहायता देने की पेशकश की, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी।
यें भी पढ़ें : क्या मछली के स्पर्म से बना इंजेक्शन सच में बढ़ाता है खूबसूरती? आया हैरान करने वाला नया ट्रेंड
जाकोर्ट ने क्या कहा
बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और जस्टिस हितेन एस वेनेगावकर की बेंच ने कहा कि सुधीर दलवी ने खास भूमिका निभाई है और उनके काम से लोगों में आस्था पैदा हुई है। इसलिए उनकी मदद की जा सकती है। कोर्ट ने यह भी बताया कि श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट अधिनियम, 2004 की धारा 17(2)(2)(o) के तहत सामाजिक कल्याण और नेक काम के लिए आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इस आधार पर एक्टर के इलाज के लिए 11 लाख रुपये की मदद को मंजूरी दी गई।
यें भी पढ़ें : मुसलमान ईसा को मानते हैं, फिर भी क्रिसमस क्यों नहीं मनाते? जानें असली वजह
सुधीर दलवी के करियर की झलक
सुधीर दलवी के करियर की झलक: 1977 में आई फिल्म शिरडी साईं बाबा में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की। 86 साल के इस अभिनेता ने अपने करियर में कई बड़े और यादगार प्रोजेक्ट्स में काम किया, जैसे रामानंद सागर की रामायण, भारत एक खोज, चाणक्य, मिर्जा गालिब और जुनून। उनकी भूमिकाओं और योगदान को देशभर में सराहा गया और उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
सुधीर दलवी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और आर्थिक कठिनाई को देखते हुए श्री साईं बाबा ट्रस्ट की मदद ने उनके लिए उम्मीद की किरण लाई है। अब उनके इलाज में वित्तीय बाधा नहीं रहेगी और वह पूरी तरह इलाज पर ध्यान दे सकेंगे।

