मछली खाते समय गले में फंस जाए कांटा तो तुरंत आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2026 - 11:31 AM (IST)

नारी डेस्क : मछली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दिल, दिमाग और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग मछली खाना पसंद करते हैं। हालांकि, मछली खाते समय सबसे बड़ी परेशानी उसका कांटा गले में फंस जाना होता है। यह समस्या न सिर्फ दर्दनाक होती है, बल्कि घबराहट भी पैदा कर देती है।अक्सर लोग ऐसी स्थिति में पैनिक करने लगते हैं और समझ नहीं पाते कि क्या करें। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो डॉक्टर के पास दौड़ने से पहले ये 7 आसान घरेलू नुस्खे आजमाकर देख सकते हैं।

जोर से खांसने की कोशिश करें

कई बार मछली का कांटा गले के पिछले हिस्से या टॉन्सिल के पास फंस जाता है। ऐसी स्थिति में हल्का-सा नहीं, बल्कि जोर से खांसने की कोशिश करें। कई मामलों में खांसी के झटके से कांटा अपने आप बाहर निकल आता है।

PunjabKesari

रोटी या चावल का टुकड़ा निगलें

यह सबसे पुराना और कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। रोटी या चावल का छोटा टुकड़ा बनाकर उसे बिना ज्यादा चबाए निगल लें। इससे कांटा उस टुकड़े के साथ नीचे की ओर खिसक सकता है।

यें भी पढ़ें : ठंड में हार्ट अटैक आने की 4 बड़ी वजहें, सर्दियों में दिल क्यों हो जाता है कमजोर?

पका हुआ केला खाएं

एक बड़ा टुकड़ा पका हुआ केला लें और कुछ सेकेंड तक मुंह में रखें ताकि लार बन सके। इसके बाद केले को निगल लें। कई बार कांटा केले के साथ पेट की ओर चला जाता है और गले से निकल जाता है।

दूध या गुनगुने पानी में ब्रेड मिलाकर पिएं

एक ब्रेड का टुकड़ा गुनगुने दूध या पानी में डालकर अच्छी तरह मसल लें और फिर पी जाएं। इससे बनी चिकनाई कांटे को गले से निकालकर नीचे ले जाने में मदद कर सकती है।

PunjabKesari

नगुना पानी पिएं

अगर कांटा ज्यादा अंदर तक नहीं फंसा है, तो गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी से गले की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे कांटा नीचे की ओर खिसक सकता है।

यें भी पढ़ें : गर्भवती बनाओ और 10 लाख पाओ! 'प्रेग्नेंट जॉब सर्विस' के नाम पर खतरनाक स्कैम

शहद का सेवन करें

शहद में प्राकृतिक चिकनाहट होती है। एक-दो चम्मच शहद निगलने से कांटा नीचे जा सकता है। साथ ही शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण गले में होने वाली सूजन, दर्द और इंफेक्शन से भी राहत दिला सकते हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक आजमाएं

कभी-कभी कोल्ड ड्रिंक जैसे कोक या पेप्सी भी मददगार साबित हो सकती है। इनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और एसिडिक नेचर कांटे को ढीला कर सकता है, जिससे वह नीचे चला जाता है।

PunjabKesari

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर सभी घरेलू उपाय आजमाने के बाद भी गले में मछली का कांटा फंसा हुआ महसूस हो, या फिर तेज दर्द शुरू हो जाए, गले में सूजन बढ़ने लगे, निगलने में परेशानी होने लगे या खून व इंफेक्शन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिल्कुल भी देर न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। लंबे समय तक कांटा गले में फंसा रहने से गले में गंभीर इंफेक्शन, सूजन और अन्य जटिलताएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए समय पर मेडिकल मदद लेना बेहद जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static