130 फुट ऊंची पहाड़ी पर रहता है यह शख्स, वजह जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 02:21 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसका घर किसी ऐसी जगह पर हो जहां जरूरत की हर चीज आसानी से मिल सके। अपने आशियाने में हक किसी की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं।लोग इसके लिए एक से एक बढकर जगह का चुनाव भी करते हैं लेकिन आज हम जिस घर की बात कर रहे हैं वह जमीन पर नहीं बल्कि 130 फुट ऊंचें सीधे पहाड पर बना हुआ है। इस शिखर पर वह अकेला रहता है। जिसकी कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। 

PunjabKesari
जॉर्जिया का कात्सखी पिलर 130 फुट ऊंचा है और सदियों से यह उजाड़ पड़ा था।  मैक्जिम काव्टारड्जे नाम के एक व्यक्ति ने 25 साल पहले यहां रहने की बात सोची। उसका मानना था कि अब वह ईश्वर के करीब के करीब आ गया है। इसकी वजह मैक्जिम एक क्रिश्चियन मोंक है।

PunjabKesari

इस पहाड से मैक्जिम  हफ्ते में सिर्फ दो बार ही नीचे उतरता है क्योंकि इस ऊंचाई पर से बार-बार उतरना और चढ़ना आसान नहीं। 

PunjabKesari

यहां पर ऊपर जाने के लिए कम 131 सीढ़ियां हैं जिस पर जाने के लिए 20 मिनट लगते हैं और इसकी ऊंचाई पर चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। जरूरत का सामान उन्हे एक चक्करघिन्नी के जरिए पहुंचाया जाता है। 

PunjabKesari

इस घर में एक प्रार्थना कक्ष भी है,जिसमें कभी-कभी कुछ प्रीस्ट्स और कुछ लोग भी प्रार्थना करने आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static