रोज रात 3 बजे क्यों खुल जाती है नींद? जानिए इसके पीछे का रहस्य

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:58 PM (IST)

नारी डेस्क: बहुत से लोगों को यह परेशानी है किउ उनकी नींद रात का अचानक खुल जाती है। यह एक बार नहीं रोजाना होता है। ओशो के अनुसार, रात में अचानक नींद खुलना महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक और जैविक संकेत है। 3 से 5 बजे के बीच जागना (ब्रह्ममुहूर्त) सकारात्मक ऊर्जा, उच्च चेतना या किसी अनजान शक्ति से संपर्क का संकेत हो सकता है। यह प्रकृति का निमंत्रण है कि उस समय का उपयोग ध्यान और आत्म-जागरूकता के लिए किया जाए।


रात 3 बजे उठने का रहस्य

ओशो ने रात के 3 बजे (लगभग 3–4 बजे) के समय को बहुत खास माना है। उन्होंने इसे सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण से जोड़ा है। उनका कहना है कि  इस समय पूरा वातावरण शांत होता है, बाहरी शोर कम होने से मन भी स्वाभाविक रूप से शांत हो जाता है। ओशो कहते थे कि इस समय ध्यान (Meditation) बहुत गहरा हो सकता है। दिमाग कम व्यस्त होता है, इसलिए अंदर की आवाज साफ सुनाई देती है


ऊर्जा का परिवर्तन (Energy Shift)

आध्यात्मिक मान्यताओं में इसे “ब्रह्म मुहूर्त” के करीब माना जाता है। इस समय शरीर और मन की ऊर्जा सकारात्मक और संतुलित होती है। इस समय सपनों और अवचेतन विचारों का प्रभाव ज्यादा होता हैइसलिए खुद को समझने का यह अच्छा मौका माना जाता है। अगर आप इस समय जागते हैं, तो इसे पॉजिटिव तरीके से उपयोग कर सकते हैं (जैसे ध्यान, प्रार्थना, शांत बैठना)


 क्या विज्ञान भी इसे खास मानता है?

वैज्ञानिक दृष्टि से   रात 3 बजे के आसपास नींद हल्की हो सकती है (sleep cycle के कारण)। कुछ लोगों की नींद इस समय टूटना नॉर्मल है। अगर बार-बार ऐसा हो, तो यह तनाव या Insomnia (अनिद्रा) का संकेत भी हो सकता है। यानी विज्ञान इसे आध्यात्मिक नहीं, बल्कि शारीरिक प्रक्रियामानता है। अगर आपकी भी नींद रात को अचानक खुल जाती है तो घबराएं नहीं, इसे सामान्य मानें,  5–10 मिनट गहरी सांस लें या ध्यान करें, मोबाइल देखने से बचें। अगर नींद न आए तो हल्का रिलैक्सेशन करें
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static