नही रहीं राज कपूर और हिंदी सिनेमा की निम्मी, मुंबई में ली आखिरी सांस
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 10:55 AM (IST)

हिंदी सिनेमा की जानी मानी स्टार व अभिनेत्री निम्मी का बुधवार शाम को मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया, राज कपूर की पहली खोज मानी जाने वाली निम्मी कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।
राज कपूर ने उन्हें स्क्रीन नाम दिया- निम्मी(Nimmi).,निम्मी पहली बार स्क्रीन पर फिल्म बरसात में साल 1949 में दिखी थीं, उनकी मौत की जानकारी कोमल नाहटा ने ट्वीट कर साझा कीं। निम्मी ने अपने जमाने की आन, उड़न खटोला, मेरे मेहबूब जैसी कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाई थे। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था.
निम्मी के भाई के दामाद और फिल्म निर्माता कलीम खान इस बारे में बताते हैं, “निम्मी आंटी बहुत ही सहज और सरल महिला थीं। उनका हमारे घर और हमारा उनके घर अक्सर आना जाना था। मेरी पत्नी की वह बुआ हैं और मुझे बिल्कुल अपने बेटा जैसा ही मानती थीं।”
निम्मी की मौसी भी फिल्मों ज्योति के नाम से काम किया करती थीं और उनकी शादी मशहूर संगीतकार, गायक व अभिनेता जी एम दुर्रानी से हुई थी। निम्मी की शादी मशहूर लेखक एस अली रजा से हुई और ये शादी करवाने में मशहूर अभिनेता मुकरी का बड़ा हाथ रहा।
कहा जाता है कि करियर के शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं। दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे, निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वहीं, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.