दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, कहीं हवा तो कहीं टॉयलेट सीट पर सर्व होता है खाना
punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 03:45 PM (IST)

किसी भी रेस्टोरेंट की पहचान उसकी खास सर्विस या डिशेज से होती है। यहीं वजह कि खाने के शौकीन लोगों की भीड़ रेस्टोरेंट में हर वक्त लगी रहती हैं। मगर दुनिया में कई ऐसे रेस्टोरेंट भी है जो अपनी अजीबोगरीब थीम के कारण मशहूर है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं जहां खाना खाने से पहले आप कई बार सोच-विचार करेंगे।
आइस रेस्टोरेंट (दुबई)
दुबई में गर्मियों से बचने के लिए बनाया गया यह आइस रेस्टोरेंट बिल्कुल बर्फीला है। यहां आपको अंटार्कटिका जैसी ठंडक का एहसास होगा। खास बात है कि यहां आपको खाने के लिए सिर्फ बर्फ से बनी चीजें ही मिलेगी।
न्यूड रेस्टोरेंट (लंदन)
साल 2016 में न्यूड रेस्टोरेंट 'दी बुनियादी' के नाम से लंदन पहला ऐसा होटल खोला गया जहां वेट्रेस, शेफ और पब्लिक सभी न्यूड रह कर खाना बनाते, सर्व करते और खाते हैं। खास बात है कि यहां खाना खाने के लिए हजारों की संख्या में बुकिंग करवाते हैं।
न्योताईमोरी रेस्टोरेंट (जापान)
सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन इस होटल में महिला के शरीर पर खाना परोसा जाता है, जिसे बॉडी सुशी भी कहा जाता है। लोग न्यूड लड़की के शरीर पर परोसे गए खाने को लोग उसके चारों तरफ बैठकर खाते हैं। जापान के इस रेस्टोरेंट में न्यूड लड़की के ऊपर खाना परोसने का चलन सालों पुराना है, जहां टूरिस्टों की भीड़ भी भारी होती हैं।
प्रीजन थीम रेस्टोरेंट (चीन)
चीन का यह यह रेस्टोरेंट अपनी अजीबोगरीब सर्विस के लिए मशहूर हैं। जी हां, यहां आलिशान रूम को काउंटर पर नहीं बल्कि सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। रेस्टोरेंट स्टाफ कैदी और जेलर की ड्रेस में मेहमानवाजी करते हैं। अगर आप भी बिना जुर्म किए ही जेल की हवा और टेस्टी फूड खाना चाहते है तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट (अमेरिका)
अमेरिका के लास वेगास में बना 'हार्ट अटैक ग्रिल' रेस्टोरेंट खाने के साथ अजीबोगरीब थीम के लिए भी फेमस है। यहां वेट्रेस नर्स की यूनिफॉर्म में खाना सर्व करते हैं। खासियत है कि यहां खाना खाने के लिए आपको अर्म बैंड और अस्पताल की ड्रैस पहननी पड़ेगी। खाने में आपको लाइन फ्राइज, बायपास बर्गर और कोरोनेरी हॉट डॉग जैसी चीजें मिलेगी।
एगुलै डू मिडी (फ्रांस)
फ्रांस का एगुलै डू मिडी रेस्टोरेंट 12,605 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। आमतौर इसकी हाइट देखकर ही लोग डर जाते है लेकिन यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके लिए लोगों को स्पेशल केवल कार सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ता है।
टॉयलेट रेस्टोरेंट (ताइवान)
ताइवान का यह रेस्टोरेंट टॉयलेट थीम पर बना है। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यहीं इस होटल की खासियत है कि यहां आपको टेबल या कुर्सी नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। हैरानी की बात है कि डिशेज या ड्रिंक्स भी टॉयलेट सीट पर ही सर्व की जाती हैं, जिसमें खाने से पहले आप 10 बार सोचेंगे।
रेस्टोरेंट इन एयर (बेल्जियम)
अगर आपको आसमान में बैठकर कर खाने का मौका मिले तो क्या आप यह मौका अपने हाथ से जाने देंगे। अगर नहीं तो आपको बता दें कि बेल्जियम का अकेला रेस्टोरेंट जो हवा में लटका हुआ है। यहां क्रेन की मदद से 50 मीटर की ऊंचाई पर एक डाइनिंग टेबल लटकाई जाती है, जहां बैठकर लोग खाने के साथ-साथ दूर-दूर का नजारा लेते है।