B''Day Spl: अर्जुन कपूर को आज भी इस बात का अफसोस, मां के निधन के बाद चुके थे टूट
punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 11:54 AM (IST)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी हैं। फैंस इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर काफी सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सुशांत को कई फिल्मों से रिप्लेस किया गया था, जिसमें एक्टर अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था। ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी थी लेकिन बाद में सुशांत की जगह अर्जुन कपूर को फिल्म में ले लिया गया था, इस बात से सुशांत के फैंस अब अर्जुन कपूर को भी ट्रोल कर रहे हैं और उनपर भी निशाना साध बैठे है।
फिल्मों में एक्टिंग से पहले करते थे यह काम
बता दें कि अर्जुन कपूर मशहूर निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे है और अनिल व संजय कपूर अर्जुन के चाचा है। शायद यहीं वजह है कि लोग उनपर स्टार किड्स का फायदा उठाने का गुस्सा निकाल रहे हैं। अर्जुन ने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। एक्टिंग से पहले अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले डायरेक्टर निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्ट किया था फिर बाद में निखिल की ही फिल्म 'सलाम -ए- इश्क' में भी अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, असिस्टेंट डायरेक्टर के बाद अर्जुन कपूर ने पिता बोनी कपूर की फिल्म 'वांटेड' और 'नो एंट्री' में बतौर असोसिएट प्रोड्यूसर काम किया था।
कभी 140 किलो था अर्जुन का वजन
फिल्मों में एंट्री से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था लेकिन सलमान खान ने उनका काफी मार्गदर्शन किया और खुद के जिम में अर्जुन को कसरत भी करवाते रहे, अब उनका वजन 85 किलो है। अर्जुन बचपन से ही काफी मोटे हुआ करते थे जिसका फायदा उनकी कजिन सोनम कपूर खूब उठाती थी। जी हां, स्कूल के दिनों में सोनम कपूर लड़कों को अपने भाइयों का नाम लेकर डराती थीं। एक दिन सोनम ने अर्जुन कपूर से एक लड़के की शिकायत की। उस लड़के को मारने के लिए अर्जुन ने उसकी कॉलर पकड़ ली। अगले दिन उसी लड़के ने अर्जुन को जोरदार मुक्का जमा दिया। अर्जुन को बाद में पता चला कि वह लड़का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज था जिसका जिक्र अर्जुन ने फिल्म गुंडे की प्रमोशन में किया था। सोनम की वजह से अर्जुन को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था।
मलाइका से पहले अर्पिता खान को किया करते थे डेट
बात अगर अर्जुन की लवलाइफ की करें तो मलाइका अरोड़ा के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी जोकि अर्जुन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं, जिसकी वजह से इस जोड़ी को अक्सर ट्रॉलिंग का शिकार होना पड़ा लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते में उम्र के फासले को नहीं आने दिया। मलाइका से पहले अर्जुन का अफेयर सलमान की लाडली बहन अर्पिता के साथ हुआ करते था लेकिन 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन सलमान के साथ उनका रिश्ता आज भी काफी मजबूत है। अर्पिता के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में अर्पिता की भाभी मलाइका अरोड़ा की एंट्री हुई जिनके साथ उन्होंने खूब चर्चा बटोरी।
मां के निधन के बाद पूरी तरह टूट गए थे अर्जुन
बात अगर सौतेली बहन जाह्नवी व खुशी के साथ उनके रिश्ते की करें तो वो अब काफी स्ट्रांग है। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने ना सिर्फ अपने पापा को अच्छे से संभाला बल्कि जाह्नवी-खुशी को भी ढेर सारा प्यार दिया। मगर एक बात है कि अर्जुन श्रीदेवी से बात नहीं करते थे क्योंकि बोनी कपूर ने उनकी मां मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अर्जुन ने इस बारे में बता भी चुके है कि इस दौरान उन्होंने क्या कुछ झेला है। अर्जुन जब स्कूल जाते थे तो दोस्त इस बारे में उनसे पूछते थे, उन्हें समझ नहीं आता था कि क्या जवाब दें। धीरे-धीरे उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया, उनका वजन बढ़ गया और वह चुपचाप रहने लगे लेकिन अर्जुन ने बाद में इस बारे में किसी से बात न करने की ठान ली और वह बॉलीवुड में एंट्री की। मगर जाह्वनी-खुशी को वो अपनी बहन अंशुला की तरह ही प्यार देते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा है, मुझे दो और बहनें मिल गई हैं। खुशी और जान्हवी के साथ मैं बेहद कंफर्ट महसूस करता हूं। मैं और अंशुला हमेशा उनके साथ हैं। हाल में अर्जुन ने एक पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, मैं किसी से नफरत नहीं करता। मैंने और श्रीदेवी ने एक सम्मानजनक दूरी बना रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो अपने पिता और जाह्नवी-खुशी के साथ नहीं खड़ा रहता।
अर्जुन को आज भी इस एक बात का अफसोस
अर्जुन अपनी मां मोना से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने अपनी मां के लिए दाएं हाथ की कलाई पर 'मां' नाम का टैटू भी बनवा रखा है। अर्जुन की पहली फिल्म 'इश्कजादे' रिलीज से पहले ही उनकी मां का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे अपने बेटे की पहली फिल्म नहीं देख पाई थीं। अर्जुन को इस बात का बेहद अफसोस रहता है। मां के चले जाने के बाद अर्जुन पूरी तरह टूट चुके थे और खुद को अकेला महसूस करने लगे थे। यहां तक की मां के निधन के करीब 6 साल तक उन्होंने उनके कमरे को छुआ तक नहीं और ना ही खोलकर देखा था। इस अकेलेपन से दूर भागने के लिए उन्होंने कोशिश काफी की लेकिन नहीं सफल हो पाए, ऐसे में बहन अंशुला ने उन्हें संभाला और इस दर्द से बाहर निकाला।