सोने की पोजीशन से पता चलती है आपकी लव लाइफ! (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 04:28 PM (IST)

हर किसी के सोने का तरीका अलग होता है लेकिन क्या आप जानते है कि सोने की पोजीशन देखकर पता लगाया जा सकता है कि आपकी लव लाइफ कैसी होगी। जी हां, सोने की पोजीशन से आप पता लगा सकते है कि आपकी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका कैसी होगी।

 

- फीटल पोजीशन में सोने वाले भले ही किसी को कितना चाहते हो लेकिन कभी भी पहले आगे नहीं बढ़ते। अगर यह किसी पर भरोसा कर लें और उससे जान पहचान बढ़ जाए तो प्यार में किसी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं।

 

- अगर आप एक साइड की तरफ सोते हैं तो आप बहुत ही इमोशनल किस्म के हैं और जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं। साथ ही कई बार धोखा भी खाना पड़ता है।

 

- जो लोग सीधा सोते है वो लोग जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते। साथ ही अपने होने वाले पार्टनर को हमेशा शक की निगाह से देखते हैं। लेकिन अगर एक बार किसी पर भरोसा कर लें तो जीवन भर निभाते हैं रिश्ते को।

 

- जो लोग पेट के बल सोते है वो लोग प्यार के मामले में बहुत दिखावा करने से बचते हैं। शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। ऐसे लोग प्रेमी की बहुत सुनते हैं और उनका हर कहा मानते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static