परदादी बनने की उम्र में सगाई रचाकर बनी दुल्हन

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 04:57 PM (IST)

रिलेशनशिप : जिस उम्र में लोग अपने नाती-पोतों से खेल रहें होतें हैं उस उम्र में इस महिला ने सगाई रचा डाली। जी हां,कहने वालों ने सच ही कहा है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। ब्राजील की रहने वाली इस 106 साल की बूढ़ी औरत ने दुल्हन बनकर इस बात को सच साबित कर दिया है।

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि Valdemira Rodrigues de Oliveira नाम की इस औरत ने अपने से 40 साल छोटे Aparecido Dias Jacob से सगाई की है। Jacob की उम्र 66 साल है। दोनों सालों से वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। इनको पहली ही नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया। बाकि कपल्स की ही तरह ये भी शादी कर के अपनी दुनिया बसाना चाहते थे लेकिन इनकी सेहत और डॉक्टरों ने इसकी इजाजत नहीं दी इसलिए दोनों ने इसका अलग ही तोड़ ढूंढ़ निकाला। 

 

दोनों शादी नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने सगाई करने की सोची। जाकोब के हाथ में लकवा मार गया है और वाल्डा की सेहत भी अक्सर खराब रहती है। अगर दोनों शादी करते तो यह इन दोनों की पहली शादी होती। उम्र के इस पड़ाव पर भी वाल्डा चाहती हैं कि वो बीवी होने का पूरा फर्ज निभाएं। वह चाहती हैं कि वह अपने पति के लिए खाना बनाए और घर के सभी काम करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static