लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं लंबी हाइट के लड़के

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 02:33 PM (IST)

रिलेशनशिप : लड़कियां हमेशा ऐसे पार्टनर को पसंद करती हैं जिनकी हाईट लंबी और शरीर गठीला हो। ऊंचे कद वाले लड़के ही लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। ऐसे ब्वायफ्रैंड देखने मे तो आकर्षित लगते ही हैं, लड़कियां भी उनके साथ सुरक्षित महसूस करती हैं। इसके अलावा और भी कई कारणों से लड़कियों को लंबे कद वाले पार्टनर्स पसंद आते हैं।

1. हग करना 
लड़कियों का मानना है कि लंबे कद के लड़कों से हग करने में कमाल की फिलिंग आती है और वह उनकी लंबी बाजुओं में आराम से फिट हो जाएंगी। इसके अलावा उनकी बाजुओं में लड़की खुद को सभी और से कवर महसूस करती हैं।

2. घर के काम
लंबे कद के पार्टनर से घर के ऐसे काम करवा सकते हैं जिन्हें लड़कियां करने में असमर्थ होती हैं। उनसे घर के बल्ब और पर्दे बदलवा सकते हैं। इसके अलावा लड़कियां अपने पार्टनर की शर्ट को शार्ट ड्रैस के रूप में भी पहन सकती हैं।

3. हाई हील
लड़कियों को ऊंची एड़ी के जूते पहनने का बहुत शौंक होता है। इससे उनकी पर्सनैलिटी निखर जाती है। इसके लिए भी वह लंबे कद के पार्टनर को ही पसंद करती हैं। 

4. सुरक्षा की भावना
ऊंचे कद के पार्टनर के साथ लड़कियां अपने आप को हमेशा सुरक्षित महसूस करती हैं। जब लड़की लंबी हाइट के ब्वायफ्रैंड के साथ कहीं बाहर जाती हैं तो उन्हें एक बॉडीगार्ड का एहसास होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static