एल्यूमिनियम के बर्तनों को चमकदार बनाने के तरीके

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 05:37 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : घरों में खाना बनाने के लिए ज्यादातर लोग एल्यूमिनियम के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। प्रैशर कुकर, कड़ाही और बड़े पतीले सब एल्यूमिनियम के ही होते हैं। एल्यूमिनियम के नए बर्तनों में काफी चमक होती है लेकिन जब इनका खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो इनकी चमक खराब हो जाती है और काले धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसे में इन बर्तनों को हमेशा के लिए नया रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।

1. दाग छुड़ाने के लिए
कई बार खाना बनाते समय बर्तन अंदर से जल जाता है जो आसानी से साफ नहीं होता। ऐसे में 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाएं और उसे बर्तन पर डालें। कुछ देर के बाद आप देखेंगे कि दाग निकल गया है। अगर फिर भी दाग साफ न हो तो स्क्रबर से बर्तन को साफ कर सकते हैं।

2. डिशवॉशर का इस्तेमाल न करें
कभी भी एल्यूमिनियम के बड़े बर्तनों को साफ करने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल न करें। इससे उस समय के लिए तो बर्तन साफ हो जाएंगे लेकिन धीरे-धीरे इसकी चमक खो जाएगी और वे पुराने लगने लगेंगे।

3. प्याज
बर्तन को अंदर से भी एक दम नया रखने के लिए उसमें पानी और कटे हुए प्याज को डालकर उबालें। कुछ देर के बाद इसे बर्तन साफ करने वाले पाउडर से साफ करें। जिससे वे चमकदार हो जाएंगे।

4. गर्म बर्तन
एल्यूमिनियम के बर्तन को हमेशा ठंडा होने के बाद ही धोएं। गर्म बर्तन धोने से उसकी पॉलिश उतर जाती है और वे पुराने लगने लगते हैं।

5. टार्टर की क्रीम
कई बार सब्जी बनाने के बाद कड़ाही में पीले दाग रह जाते हैं जो एक बार धोने से साफ नहीं होते। इसके लिए टार्टर की क्रीम को बर्तन में पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबालें जिससे दाग साफ हो जाएंगे और बर्तन भी चमक उठेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static